दतिया में मोबाइल हैक कर ठगी:फोनपे के जरिए खाते से निकाले 1.90 लाख रुपए; 2 दिन में किए 2 ट्रांजैक्शन

दतिया में मोबाइल हैक कर ठगी:फोनपे के जरिए खाते से निकाले 1.90 लाख रुपए; 2 दिन में किए 2 ट्रांजैक्शन

दतिया शहर में एक युवक का मोबाइल हैक कर फोनपे (PhonePe) यूपीआई के जरिए 1.90 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने 2 दिन में 2 अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर खाते से यह रकम निकाल ली। पीड़ित को इसका पता तब चला जब उसने अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया। वर्तमान में बैंक से पुष्टि के बाद पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने जीरो एफआईआर (FIR) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अली हुसैन (34) दतिया में सपा पहाड़ (दिनारा रोड) पर रहते हैं और वे मूलतः जयपुर के झोटवाड़ा के निवासी हैं। अली हुसैन ने बताया कि 24 मार्च की सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल पर फोनपे अकाउंट का बैलेंस चेक किया था। उनके खाते में मात्र 244 रुपए ही शेष बचे थे। इसके बाद उन्होंने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की, तो पता चला कि 22 और 23 मार्च को दो बार में 1.90 लाख रुपए ट्रांसफर हुए हैं, जबकि उन्होंने ऐसा कोई ट्रांजैक्शन नहीं किया था। 22 को 96 हजार और 23 मार्च को 94 हजार रुपए हुए ट्रांसफर ट्रांजैक्शन डिटेल देखने पर सामने आया कि 22 मार्च को 96 हजार रुपए और 23 मार्च को 94 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। पहली रकम (96,000 रुपए) ‘seram Romanson Meitei’ के नाम से जी-पे (G-Pay) आईडी oinam210-6@okhdfcbank पर (UTR: 893764839817) भेजी गई है। वहीं, दूसरी रकम (94,000 रुपए) ‘Rostam Miyan’ के नाम से नवी (Navi) आईडी rostammiyan@naviaxis (UTR: 381495130404) पर ट्रांसफर की गई। मोबाइल हैक होने की आशंका, साइबर सेल कर रही जांच ठगी की जानकारी लगने पर पीड़ित ने बैंक से जानकारी ली। वहां पता चला कि यह पूरी रकम उसके फोनपे यूपीआई आईडी के जरिए ही ट्रांसफर हुई है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात ठगों ने पीड़ित का मोबाइल हैक कर इस वारदात को अंजाम दिया है। मामले में साइबर सेल केस को जांच में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *