31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,बच्चे की मौत:अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; 5 की हालत गंभीर

31 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,बच्चे की मौत:अजमेर से पुष्कर जा रही थी, 150 फीट नीचे गिरी; 5 की हालत गंभीर

अजमेर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। बस करीब 150 फीट नीचे गिरी है। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले हुआ। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। बस में सवार सभी लोगों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *