जहानाबाद में अज्ञात वृद्ध का शव मिला:पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, पहचान के लिए प्रयास जारी

जहानाबाद में अज्ञात वृद्ध का शव मिला:पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की, पहचान के लिए प्रयास जारी

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही परस बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य सब-इंस्पेक्टर मानस पांडे ने बताया कि शव की स्थिति देखकर फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह प्राकृतिक मौत, दुर्घटना या किसी आपराधिक घटना का परिणाम हो सकता है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तस्वीरें साझा की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय बधार में एक अज्ञात वृद्ध का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही परस बीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य सब-इंस्पेक्टर मानस पांडे ने बताया कि शव की स्थिति देखकर फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह प्राकृतिक मौत, दुर्घटना या किसी आपराधिक घटना का परिणाम हो सकता है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं, मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तस्वीरें साझा की जा रही हैं ताकि जल्द से जल्द परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *