2 साल से लापता युवक का नाले से नरमुंड-जबड़ा बरामद:3 दोस्तों ने मिलकर दबाया गला;पुलिस के सामने कबूला जुर्म, बोला-मेरी बहन से चला रहा था अफेयर

2 साल से लापता युवक का नाले से नरमुंड-जबड़ा बरामद:3 दोस्तों ने मिलकर दबाया गला;पुलिस के सामने कबूला जुर्म, बोला-मेरी बहन से चला रहा था अफेयर

गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पुराने एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमुंड और जबड़ा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक उसका मोबाइल बंद आ रहा था। जब चंदन की मां ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे परिजन

इसके बाद 29 फरवरी 2024 को चंदन की मां ने कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन दिया। इसमें सासामुसा गांव निवासी अमरनाथ कसेरा (26), मन्नू कुमार (20) और दीपक कुमार (21) को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि ये लोग चंदन को घर से तिलक समारोह में ले गए थे और उसके साथ कोई अनहोनी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वे सभी रिहा हो गए। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ परिजन हाईकोर्ट पहुंचे थे। प्रेम-प्रसंग में की थी चंदन की हत्या हाल ही में, उन्होंने एसपी विनय तिवारी से मिलकर बेटे की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। एसपी विनय तिवारी ने तत्काल एक टीम गठित की और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते चंदन की हत्या कर शव को नाले में दफनाने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। दरअसल, युवक आरोपियों के बहन से प्रेम करता था। इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नाले में गाड़ दिया गया था, ताकि किसी को भनक न लगे और यह एक साधारण गुमशुदगी का मामला बना रहे। गोपालगंज पुलिस ने बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच और DNA टेस्ट के लिए भेज दिया है, ताकि वैज्ञानिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि हो सके। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस खुलासे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर काफी आक्रोश है और वे दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित पहलुओं और किसी अन्य की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। 2 दोस्त के साथ मिलकर गला दबाया कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात कही है। उन्होनें बताया कि हत्यारोपी दीपक की बहन से चंदन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दीपक को लग गई और उसने अपने दो दोस्तों के मदद से उसे घर से बुलाकर ले गया। गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल तीसरा आरोपी फरार है। गोपालगंज में पुलिस ने दो साल पुराने एक लापता युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा सिरिसिया गांव निवासी 22 वर्षीय चंदन कुमार का नरमुंड और जबड़ा एक नाले से बरामद किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

चंदन कुमार 28 फरवरी 2024 की शाम करीब छह बजे अपने 3 दोस्तों के साथ एक तिलक समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक उसका मोबाइल बंद आ रहा था। जब चंदन की मां ने उसके दोस्तों से पूछताछ की, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे परिजन

इसके बाद 29 फरवरी 2024 को चंदन की मां ने कुचायकोट थाना में लिखित आवेदन दिया। इसमें सासामुसा गांव निवासी अमरनाथ कसेरा (26), मन्नू कुमार (20) और दीपक कुमार (21) को नामजद आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि ये लोग चंदन को घर से तिलक समारोह में ले गए थे और उसके साथ कोई अनहोनी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन कुछ दिनों बाद वे सभी रिहा हो गए। आरोपियों की रिहाई के खिलाफ परिजन हाईकोर्ट पहुंचे थे। प्रेम-प्रसंग में की थी चंदन की हत्या हाल ही में, उन्होंने एसपी विनय तिवारी से मिलकर बेटे की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। एसपी विनय तिवारी ने तत्काल एक टीम गठित की और नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते चंदन की हत्या कर शव को नाले में दफनाने की बात कबूल की, जिसके बाद मामले की परतें खुलनी शुरू हुईं। दरअसल, युवक आरोपियों के बहन से प्रेम करता था। इसी रंजिश के चलते साजिश के तहत युवक की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नियत से शव को नाले में गाड़ दिया गया था, ताकि किसी को भनक न लगे और यह एक साधारण गुमशुदगी का मामला बना रहे। गोपालगंज पुलिस ने बरामद अवशेषों को फॉरेंसिक जांच और DNA टेस्ट के लिए भेज दिया है, ताकि वैज्ञानिक रूप से मृतक की पहचान की पुष्टि हो सके। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस खुलासे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर काफी आक्रोश है और वे दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित पहलुओं और किसी अन्य की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। 2 दोस्त के साथ मिलकर गला दबाया कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या करने की बात कही है। उन्होनें बताया कि हत्यारोपी दीपक की बहन से चंदन का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक दीपक को लग गई और उसने अपने दो दोस्तों के मदद से उसे घर से बुलाकर ले गया। गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल तीसरा आरोपी फरार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *