‘मेरा बाप औरत है’, कॉमेडियन अली असगर के ‘दादी’ के रोल की कीमत बेटे ने चुकाई, स्कूल में किया गया परेशान

‘मेरा बाप औरत है’, कॉमेडियन अली असगर के ‘दादी’ के रोल की कीमत बेटे ने चुकाई, स्कूल में किया गया परेशान

Ali Asgar Dadi Role: एक दौर था जब एक्टर और कॉमेडियन अली असगर कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स के जरिये अपने “दादी” के किरदार से घर-घर में मशहूर हो चुके थे। हालांकि, ये किरदार उन्हें ज्यादा समय तक रास नहीं आयी। एक्टर-कॉमेडियन ने बताया कि उन्हें इस किरदार में फंसने जैसा महसूस होने लगा था और इसके साथ ही उन्होंने इस किरदार को “दाल चावल” जैसा बताया। अली ने स्वीकार किया कि उस समय उन्होंने यह किरदार इसलिए निभाया क्योंकि उनके पास कोई और अवसर नहीं थे।

अली असगर के लिए ‘दादी’ का रोल बना मुसीबत (Ali Asgar Dadi Role)

हाल ही में मनीष पॉल के साथ एक पॉडकास्ट में अली असगर ने इस बात का खुलासा किया कि उनके ‘दादी’ के किरदार के कारण उनके बेटे को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं थीं। और ये उनकी फैमिली के लिए बहुत ही मुश्किल दौर था। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बेटे को उनके ऑन-स्क्रीन दादी के किरदार की वजह से परेशान किया गया था।

Ali Asgar Dadi Role
अली असगर बेटे को स्कूल में किया जाता था परेशान। (फोटो सोर्स: IMDb)

इसके आगे मनीष ने कहा, “आपका ये दादी वाला किरदार कहीं ना कहीं आपके बच्चों पर भारी पड़ गया, उनको इस तरह से बुली किया जाना…”। इस पर रिएक्शन देते हुए अली ने कहा, “जिस तरह से ‘दीवार’ फिल्म में छोटे बच्चन साहब के हाथ में लिखा था ‘मेरा बाप चोर है’, कहीं मेरे बेटे के हाथ में ‘मेरा बाप औरत है’ ना लिखा हो।” उन्होंने यह भी बताया कि लोग अक्सर उन्हें एक ही तरह की भूमिकाओं में देखते थे और और कहते थे कि “आप बस यही करते हैं।”

हर बार औरत का किरदार दिया जाने लगा

अली असगर ने आगे बताया कि उनके बच्चे, बेटा नुयान और बेटी अदा असगर, उस समय काफी छोटे थे, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि ये सिचुएशन अनिश्चित काल तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा, “सुनने वालों को ये लगेगा कि पागल है, क्यों छोड़ दिया?” उन्होंने याद किया कि कॉमेडी सर्कस के दौरान, वीकेंड में दो सेग्मेंट्स होते थे, लेकिन उन्हें लगातार महिला भूमिकाएं दी जाती थीं। इसके साथ ही निराश होकर उन्होंने कहा, “वहां पर मेरी एक ही इमेज बन गई थी। और शो के स्क्रिप्ट वरिटेरस के लिए भी बहुत आसान हो गया था।”

आगे बताते हुए अली असगर ने बताया, जब भी मैं राइटर्स से अपने रोल के बारे में पूछता था और मुझे पता चलता था कि मुझे फिर से एक महिला किरदार दिया जाएगा तो मैं निराश हो जाता था। उन्होंने कहा, “मुझे सिर्फ ये नहीं करना है, मुझे कुछ और भी करना है। मैं रोज दाल चावल नहीं खाऊंगा, मुझे पूरी भाजी भी खानी है। लेकिन जिम्मेदारियों और दूसरे ऑफर्स ना होने की वजह से मुझे काम जारी रखना पड़ा।”

अली असगर का एक्टिंग करियर

अली असगर एक जाने-माने भारतीय अभिनेता और हास्य कलाकार हैं, जिन्हें टेलीविजन और फिल्मों में उनके काम के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ जैसे शो में अपने कॉमिक किरदारों से घर-घर में लोकप्रियता हासिल की, और “दादी” के रूप में उनका किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया, इसके बाद वो ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी कई बार नजर आए।

इसके अलावा कॉमेडी करने से पहले वो ‘कहानी घर घर की’ और ‘जीनी और जूजू’ जैसे टीवी सीरियल्स का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा अली असगर ‘पार्टनर’, ‘जुड़वा 2’ और ‘तीस मार खान’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि जल्द ही अली असगर वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *