मधुबनी के DM आनंद शर्मा और उनकी 6 साल की बेटी तारा से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तारा स्कूल के बाद अपने पिता के कार्यालय पहुंची और उन्हें समय पर खाना खाने की सलाह दी। DM आनंद शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी तारा के साथ यह घटना साझा की। उन्होंने बताया कि 6 साल की तारा सीधे उनके कार्यालय पहुंची और काम में बिजी अपने पापा से मासूमियत से कहा कि पहले लंच कर लीजिए, फिर बाकी काम करिएगा। DM आनंद शर्मा ने शेयर की तस्वीरें…. पोस्ट के साथ DM ने लिखा कैप्शन DM ने फेसबुक पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि मधुबनी परिवार की युवा सदस्य तारा एक विशेष अनुरोध लेकर आई है। उसने समय पर भोजन करने की सलाह दी ताकि काम को बाद में बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। तारा इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने हाल ही में सिल्वरजोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और विभिन्न विषयों में पांच स्वर्ण पदक भी जीते हैं। डीएम ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को भी फेसबुक पर साझा किया था, जिसके साथ जीत का प्रमाण पत्र भी संलग्न था। DM ने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की DM ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने और विभिन्न विषयों में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर तारा को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि मुझे मेरे छात्र जीवन के दिनों की याद दिलाती है, और अब मैं वास्तव में उस गर्व को अनुभव कर सकता हूं जो मेरे पिता ने कभी मेरे लिए महसूस किया होगा।” डीएम आनंद शर्मा का करियर भी उल्लेखनीय है। उन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। मधुबनी के DM आनंद शर्मा और उनकी 6 साल की बेटी तारा से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तारा स्कूल के बाद अपने पिता के कार्यालय पहुंची और उन्हें समय पर खाना खाने की सलाह दी। DM आनंद शर्मा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी बेटी तारा के साथ यह घटना साझा की। उन्होंने बताया कि 6 साल की तारा सीधे उनके कार्यालय पहुंची और काम में बिजी अपने पापा से मासूमियत से कहा कि पहले लंच कर लीजिए, फिर बाकी काम करिएगा। DM आनंद शर्मा ने शेयर की तस्वीरें…. पोस्ट के साथ DM ने लिखा कैप्शन DM ने फेसबुक पर इस पल को साझा करते हुए लिखा कि मधुबनी परिवार की युवा सदस्य तारा एक विशेष अनुरोध लेकर आई है। उसने समय पर भोजन करने की सलाह दी ताकि काम को बाद में बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। तारा इंडियन पब्लिक स्कूल की छात्रा है। उसने हाल ही में सिल्वरजोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है और विभिन्न विषयों में पांच स्वर्ण पदक भी जीते हैं। डीएम ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि को भी फेसबुक पर साझा किया था, जिसके साथ जीत का प्रमाण पत्र भी संलग्न था। DM ने कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की DM ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने और विभिन्न विषयों में पांच स्वर्ण पदक जीतने पर तारा को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि मुझे मेरे छात्र जीवन के दिनों की याद दिलाती है, और अब मैं वास्तव में उस गर्व को अनुभव कर सकता हूं जो मेरे पिता ने कभी मेरे लिए महसूस किया होगा।” डीएम आनंद शर्मा का करियर भी उल्लेखनीय है। उन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।


