कौशांबी में प्रेमी युगल ने डंपर के आगे कूदकर जान:पुलिस ने शव कब्जे में लिए, प्रेम प्रसंग की जताई जा रही आशंका

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक और युवती ने डंपर के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना टहेरा रोड के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक युवक टहेरा गांव का निवासी था, जबकि युवती यमुनापार क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *