कटौना जंगल में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल:जमुई में बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने, ग्रामीण को देख युवक फरार

कटौना जंगल में लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल:जमुई में बॉयफ्रेंड के साथ गई थी घूमने, ग्रामीण को देख युवक फरार

जमुई के कटौना जंगल में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को एक साथ देखा लिया। इस बीच लोगों की भीड़ अपनी ओर आते देख प्रेमी युवक वहां से फरारा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर घसीटा। बाल खींचते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान युवती छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों लड़का-लड़की जमुई के ही रहने वाले है। दोनों पतनेश्वर मंदिर के पास स्थित एक पुरानी इमारत घूमने गए थे। स्थानीय लोग उस जगह को “52 कोठली 53 दरवाजा” कहते हैं। इसी दौरान वे जंगल क्षेत्र की ओर चले गए, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान प्रेमी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि लड़की को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना का वीडियो हुआ वायरल इस घटना का एक 13 सेकंड का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की के साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते दिख रहे है। जबकि कुछ अन्य उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में लड़की लगातार अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार का विरोध करती नजर आ रही है। लेकिन एक युवक उसका बाल पकड़े हुए है। वो उससे छोड़ने की गुहार लगा रही है। वो एक बार भागने की कोशिश भी करती है, लेकिन युवक आगे बढ़कर उसका हाथ पकड़ लेता है। इस दौरान वो जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद पास से डंडा उठाकर ग्रामीण युवक उसे पीटने लगता है। वीडियो की जांचकर होगी कार्रवाई इस वायरल वीडियो के संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जमुई के कटौना जंगल में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को एक साथ देखा लिया। इस बीच लोगों की भीड़ अपनी ओर आते देख प्रेमी युवक वहां से फरारा हो गया। वहीं ग्रामीणों ने लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर घसीटा। बाल खींचते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान युवती छोड़ देने की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों लड़का-लड़की जमुई के ही रहने वाले है। दोनों पतनेश्वर मंदिर के पास स्थित एक पुरानी इमारत घूमने गए थे। स्थानीय लोग उस जगह को “52 कोठली 53 दरवाजा” कहते हैं। इसी दौरान वे जंगल क्षेत्र की ओर चले गए, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान प्रेमी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि लड़की को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना का वीडियो हुआ वायरल इस घटना का एक 13 सेकंड का वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की के साथ कुछ लोग अभद्र व्यवहार करते दिख रहे है। जबकि कुछ अन्य उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वीडियो में लड़की लगातार अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार का विरोध करती नजर आ रही है। लेकिन एक युवक उसका बाल पकड़े हुए है। वो उससे छोड़ने की गुहार लगा रही है। वो एक बार भागने की कोशिश भी करती है, लेकिन युवक आगे बढ़कर उसका हाथ पकड़ लेता है। इस दौरान वो जमीन पर गिर जाती है। इसके बाद पास से डंडा उठाकर ग्रामीण युवक उसे पीटने लगता है। वीडियो की जांचकर होगी कार्रवाई इस वायरल वीडियो के संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *