RCB vs DC Pitch Report: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच में आज बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या बॉलर करेंगे कमाल, पढ़ें चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

RCB vs DC Pitch Report: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच में आज बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या बॉलर करेंगे कमाल, पढ़ें चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

RCB vs DC Pitch Report: आईपीएल में आज शनिवार 18 अप्रैल को डबल हेडर खेला जाएगा, जिसमें पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से आरसीबी और डीसी के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले आपको एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट आपको बताते हैं। 

RCB vs DC Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन में आज 18 अप्रैल को वीकेंड पर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी जहां रजत पाटीदार की अगुवाई में शीर्ष स्‍थान पर कब्‍जा जमाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पिछले दो मुकाबले गंवाने वाली डीसी अक्षर पटेल के नेतृत्‍व में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले हम आपको एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट के बारे में बताते हैं।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

आरसीबी बनाम डीसी मैच के लिए आज शनिवार को एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम की पिच नंबर-7 का इस्तेमाल किया जाएगा। ये वही पिच है, जिस पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला मैच खेला गया था। उस मैच में एसआरएच की ओर से 202 के लक्ष्‍य को मेजबान आरसीबी ने 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। यह पिच थोड़ी ज्‍यादा भूसे जैसे रंग की दिखती है और एलएसजी के खिलाफ मैच में इस्तेमाल हुई बगल वाली पिच की तुलना में इस पर थोड़ी ज्‍यादा घास है, हालांकि ये अंतर सिर्फ तुलनात्मक हैं।

बेंगलुरु के मौसम का हाल

आज के मैच में मौसम ज्‍यादा मायने रख सकता है। बेंगलुरु में दोपहर का मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है और खेल शुरू होने के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसी परिस्थितियों में पहले बल्लेबाजी करना ज्‍यादा फायदेमंद हो सकता है। भले ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमतौर पर टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं।

आरसीबी बनाम डीसी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों का आईपीएल में आमना-सामना कुल 32 बार हुआ है, जिसमें से 20 मैच आरसीबी ने जीते हैं तो 12 मुकाबले दिल्‍ली के नाम रहे हैं। पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच हुए दो मैचों में दोनों ने एक-एक मैच जीता था। दोनों ने एक-दूसरे के घरेलू मैदान पर जीत हासिल की थी।

आरसीबी की संभावित प्‍लेइंग XI

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड/जैकब डफी और सुयश शर्मा। (इम्‍पैक्‍ट सब- रसिख डार।)

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की संभावित प्‍लेइंग XI

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन। (इम्‍पैक्‍ट सब- मुकेश कुमार)

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *