Bhooth Bangla BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ का धमाका, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने ‘भूल भुलैया 2’ को छोड़ा पीछे

Bhooth Bangla BO Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ का धमाका, अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ने ‘भूल भुलैया 2’ को छोड़ा पीछे

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला‘ शुक्रवार, 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पब्लिक के मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। बता दें कि फिल्म के पेड प्रीव्यू रिलीज के एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को शुरू हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय की फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत में 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 14 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई लोगों ने कहा कि फिल्म का पहला हाफ बहुत मजेदार था, जबकि दूसरा हाफ नीरस और बोरिंग लगा। इसके बावजूद, सिनेप्रेमियों ने फिल्म के कॉमेडी सीन्स और परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की टाइमिंग को सरहा।

भूत बंगला का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1)

Sacnilk के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने 12,386 शोज में 12.25 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें कुल ऑक्यूपेंसी 20.96% रही। सुबह के शो में 10.77%, दोपहर के शो में 19.15%, शाम के शो में 22.46% और रात के शो में 31.46% की बढ़त देखी गई, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 18.90 करोड़ रुपये और नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं, अगर बात की जाए वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो विदेशों में अक्षय कुमार और तब्बू की इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे इसकी टोटल कमाई 23.90 करोड़ रुपये हुई है. बता दें कि पहले दिन की कमाई के मामले में ‘भूत बंगला’ ने कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ को पछाड़ कर आगे निकल गई है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट ऐसी है, जिसके होने से ही फिल्म में कॉमेडी की खुशबू आ जाती है। वहीं, फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी सोने पे सुहागा जैसा कमाल करेगी। ये जोड़ी पहले भी कई बड़ी हिट फिल्में दे चुकी है, जिसमें, हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009), और खट्टा मीठा (2010) फिल्में शामिल हैं। शायद यही वजह है कि ‘भूत बंगला’ में इस जोड़ी से एक बार फिर मजेदार कॉमेडी की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *