पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी:रामनगरी, दानापुर सहित तीन ठिकानों पर दबिश, 1.10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मामला

पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी:रामनगरी, दानापुर सहित तीन ठिकानों पर दबिश, 1.10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मामला

नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है। तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी आज SVU की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इनमें, पहला ठिकाना पटना के रामनगरी में सुमित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर- B 202 है। यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर खुद परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा ठिकाना दानापुर के खगौल रोड में लैंडमार्क गोल्ड का फ्लैट नंबर 807 है। वहीं, तीसरा ठिकाना पंत भवन के 6वें फ्लोर स्थित इनका सरकारी ऑफिस है। नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने उनके खिलाफ 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में FIR दर्ज किया है। तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी आज SVU की टीम ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इनमें, पहला ठिकाना पटना के रामनगरी में सुमित गृहम अपार्टमेंट के वेस्ट ब्लॉक में फ्लैट नंबर- B 202 है। यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर खुद परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा ठिकाना दानापुर के खगौल रोड में लैंडमार्क गोल्ड का फ्लैट नंबर 807 है। वहीं, तीसरा ठिकाना पंत भवन के 6वें फ्लोर स्थित इनका सरकारी ऑफिस है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *