शेखपुरा में थ्रेसर हटाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव की है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार की रात एक पक्ष के लोग थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहे थे। पुरवा हवा के कारण थ्रेसर से निकलने वाला भूसा दूसरे पक्ष के घर में जा रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने थ्रेसर हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इलाज के दौरान दूसरे की मौत गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, उनके ललाट में गोली लगी थी। वहीं, दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष गोतिया परिवार से संबंधित हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, अंचल निरीक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक परमेश्वर यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है, जिसे फोरेंसिक जांच टीम ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में वहीं इस मामले में दोनों पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी द्वारा दो पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में 2 दर्जन पुलिस बलों को तैनात किया गया है। घटना के बाद दोनो पक्ष के अन्य लोग गांव छोड़कर भाग खड़े हुए है। घटना के बाद दोनो पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी है। शेखपुरा में थ्रेसर हटाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव की है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार की रात एक पक्ष के लोग थ्रेसर से गेहूं की दौनी कर रहे थे। पुरवा हवा के कारण थ्रेसर से निकलने वाला भूसा दूसरे पक्ष के घर में जा रहा था। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष ने थ्रेसर हटाने को कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई। इलाज के दौरान दूसरे की मौत गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव उर्फ पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई, उनके ललाट में गोली लगी थी। वहीं, दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष गोतिया परिवार से संबंधित हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, अंचल निरीक्षक राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक परमेश्वर यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है, जिसे फोरेंसिक जांच टीम ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने 5 लोगों को लिया हिरासत में वहीं इस मामले में दोनों पक्ष के 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी द्वारा दो पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में 2 दर्जन पुलिस बलों को तैनात किया गया है। घटना के बाद दोनो पक्ष के अन्य लोग गांव छोड़कर भाग खड़े हुए है। घटना के बाद दोनो पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी है।


