पटना को गार्बेज वल्नरेबल प्वॉइंट्स (कचरा स्थलों) से मुक्त रखने, नाला उड़ाही के दौरान निकले सिल्ट का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और निर्माण-विध्वंस के कचरे की प्रोसेसिंग के लिए नगर निगम ने अपने सभी 19 जोनों में जोनल निरीक्षकों को जवाबदेही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स को स्वच्छ किया गया है। पटना नगर निगम मानसून में जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम में लगी हुई है। GPS युक्त तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी जोनल निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में एक मुख्य सड़क और उससे जुड़ी सड़कों को चिन्हित कर कचरे का शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करें। संबंधित स्थलों की GPS युक्त तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए और रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर निर्माण और विध्वंस सामग्री हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहे। इसके साथ ही, जोनल निरीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में कोई भी गार्बेज वल्नरेबल प्वॉइंट विकसित न हो। पटना नगर निगम के अंचल में जोन वाइज किया जा रहा काम नूतन राजधानी अंचल जोन 1 – वार्ड 03, 04, 09 एवं 10 जोन 2 – वार्ड 11, 12, 13 एवं 14 जोन 3 – वार्ड 15, 16, 17 एवं 18 जोन 4 – वार्ड 19, 21, 28 एवं 37 पाटलिपुत्र अंचल जोन 5 – वार्ड 01, 02, 05 एवं 06 जोन 6 – वार्ड 07, 08, 20 एवं 22 जोन 7 – वार्ड 22A, 228, 22C एवं 23 जोन 8 – वार्ड 24, 25, 26 एवं 27 कंकड़बाग अंचल जोन 9- वार्ड 29, 30 एवं 31 जोन 10- वार्ड 32, 33, 34 एवं 35 जोन 11- वार्ड 44, 45, 46 एवं 55 बांकीपुर अंचल जोन 12- वार्ड 36, 38, 39 एवं 40 जोन 13- वार्ड 41, 49, 50 एवं 51 जोन 14- वार्ड 42, 43, 47 एवं 48 पटना सिटी अंचल जोन 15- वार्ड 62, 66, 67 एवं 68 जोन 16- वार्ड 69, 70, 71 एवं 72 अजीमाबाद अंचल जोन 17- वार्ड 52, 53, 54 एवं 58 जोन 18- वार्ड 56, 57, 61 एवं 63 जोन 19- वार्ड 59, 60, 64 एवं 65 निगम ने 85 कचरा प्वॉइंट्स को किया गया स्वच्छ पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स की व्यापक साफ-सफाई कर उनका कायाकल्प किया गया है। पटना नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर सेवा के अंतर्गत आवासीय परिसरों से तथा रोड-टू-रोड सेवा के अंतर्गत गैर-आवासीय परिसरों से प्रतिदिन कचरा उठाव किया जाता है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुले प्लॉट, सड़क किनारे तथा खुले नालों में कचरा फेंक दिया जाता है, जिससे गंदगी फैलती है और नालों के जाम होने से जल निकासी बाधित होती है। विभिन्न अंचलों में निम्नलिखित संख्या में कचरा प्वॉइंट्स की साफ-सफाई पाटलिपुत्र अंचल – 18 नूतन राजधानी अंचल – 26 कंकड़बाग अंचल – 10 बांकीपुर अंचल – 11 पटना सिटी अंचल – 10 अजीमाबाद अंचल – 10 पटना को गार्बेज वल्नरेबल प्वॉइंट्स (कचरा स्थलों) से मुक्त रखने, नाला उड़ाही के दौरान निकले सिल्ट का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और निर्माण-विध्वंस के कचरे की प्रोसेसिंग के लिए नगर निगम ने अपने सभी 19 जोनों में जोनल निरीक्षकों को जवाबदेही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स को स्वच्छ किया गया है। पटना नगर निगम मानसून में जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम में लगी हुई है। GPS युक्त तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी जोनल निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में एक मुख्य सड़क और उससे जुड़ी सड़कों को चिन्हित कर कचरे का शत-प्रतिशत उठाव सुनिश्चित करें। संबंधित स्थलों की GPS युक्त तस्वीरें ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की जाए और रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर निर्माण और विध्वंस सामग्री हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहे। इसके साथ ही, जोनल निरीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र में कोई भी गार्बेज वल्नरेबल प्वॉइंट विकसित न हो। पटना नगर निगम के अंचल में जोन वाइज किया जा रहा काम नूतन राजधानी अंचल जोन 1 – वार्ड 03, 04, 09 एवं 10 जोन 2 – वार्ड 11, 12, 13 एवं 14 जोन 3 – वार्ड 15, 16, 17 एवं 18 जोन 4 – वार्ड 19, 21, 28 एवं 37 पाटलिपुत्र अंचल जोन 5 – वार्ड 01, 02, 05 एवं 06 जोन 6 – वार्ड 07, 08, 20 एवं 22 जोन 7 – वार्ड 22A, 228, 22C एवं 23 जोन 8 – वार्ड 24, 25, 26 एवं 27 कंकड़बाग अंचल जोन 9- वार्ड 29, 30 एवं 31 जोन 10- वार्ड 32, 33, 34 एवं 35 जोन 11- वार्ड 44, 45, 46 एवं 55 बांकीपुर अंचल जोन 12- वार्ड 36, 38, 39 एवं 40 जोन 13- वार्ड 41, 49, 50 एवं 51 जोन 14- वार्ड 42, 43, 47 एवं 48 पटना सिटी अंचल जोन 15- वार्ड 62, 66, 67 एवं 68 जोन 16- वार्ड 69, 70, 71 एवं 72 अजीमाबाद अंचल जोन 17- वार्ड 52, 53, 54 एवं 58 जोन 18- वार्ड 56, 57, 61 एवं 63 जोन 19- वार्ड 59, 60, 64 एवं 65 निगम ने 85 कचरा प्वॉइंट्स को किया गया स्वच्छ पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत शहर के 85 चिन्हित कचरा प्वॉइंट्स की व्यापक साफ-सफाई कर उनका कायाकल्प किया गया है। पटना नगर निगम द्वारा डोर-टू-डोर सेवा के अंतर्गत आवासीय परिसरों से तथा रोड-टू-रोड सेवा के अंतर्गत गैर-आवासीय परिसरों से प्रतिदिन कचरा उठाव किया जाता है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खुले प्लॉट, सड़क किनारे तथा खुले नालों में कचरा फेंक दिया जाता है, जिससे गंदगी फैलती है और नालों के जाम होने से जल निकासी बाधित होती है। विभिन्न अंचलों में निम्नलिखित संख्या में कचरा प्वॉइंट्स की साफ-सफाई पाटलिपुत्र अंचल – 18 नूतन राजधानी अंचल – 26 कंकड़बाग अंचल – 10 बांकीपुर अंचल – 11 पटना सिटी अंचल – 10 अजीमाबाद अंचल – 10


