हनुमानगढ़ में 2 किलो अफीम जब्त:टिब्बी पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया

हनुमानगढ़ में 2 किलो अफीम जब्त:टिब्बी पुलिस ने एक आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया

हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 210 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हजरत अली (33) निवासी मसानी, टिब्बी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टिब्बी-संगरिया रोड के नजदीक घग्घर के पटरे पर एक व्यक्ति को बाइक (नंबर आरजे 31 एसबी 3438) पर आते देखा गया। शक होने पर उसे रोका गया और नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 2.210 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान हजरत अली निवासी मसानी बताई। पुलिस ने हजरत अली को एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच तलवाड़ा थाना प्रभारी जगदीश सिंह करेंगे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में टिब्बी थाना अधिकारी हंसराज लूणा के अलावा कांस्टेबल राजेश कुमार, रामपाल और डीआर कांस्टेबल सुखचरण शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *