MP में दुष्कर्म आरोपी पर पीड़िता ने बरसाए चप्पल, पकड़कर ले गई थाने

MP में दुष्कर्म आरोपी पर पीड़िता ने बरसाए चप्पल, पकड़कर ले गई थाने

mp news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गुरवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जिले के भितरवार क्षेत्र के मुख्य बाजार में एक महिला एक युवको को चप्पलों से पिटाई कर दी और फिर उसे पुलिस थाने लेकर गई। दरअसल, महिला ने दुष्कर्म के एक मामले में राजीनामा का दबाव बनाने वाले युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। घटना के बाद महिला युवक को पकडक़र थाने ले गई। महिला द्वारा युवक की चप्पल से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना भितरवार थाने से कुछ ही दूरी पर हुई। खबर में वीडियो नहीं दिखाई जा सकती क्योंकि इससे पीड़ित महिला की पहचान उजागर हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

बात 6 महीने पुरानी है। चप्पल से मार खाने वाले युवक का नाम धर्मवीर बंजारा है। महिला ने धर्मवीर पर छह महीने पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। धर्मवीर 15 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया। बाहर आते ही वह पीड़िता के पीछे पड़ गया और लगातार उसपर केस में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। दाह्रमवीर ने कई बार महिला को कॉल कर उसपर जबरदस्ती राजीनामा करने का दवाब बनाने लगा।

इसके बाद गुरुवार को महिला बाजार गई। यहां भी धर्मवीर महिला के पीछे पहुंच गया और मोटरसाइकिल से उसके पीछे-पीछे चलने लगा। महिला ने कुछ देर तो उसे नजरअंदाज किया लेकिन फिर चानक उसे पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई करना शुरू कर दी।

लोगों के रोकने पर भी नहीं रुकी पीड़िता

लोगों के विरोध के बावजूद महिला उसे खींचकर थाने ले आई। महिला द्वारा युवक की पिटाई शुरू करते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मोबाइल फोन से इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उसके बाद सोशल मीडिया पर बनाया गया वीडियो वायरल हुआ। मामले में सबसे हैरानी वाली बात ये रही कि जिस जगह पर पीड़िता आरोपी को चप्पलों से पीट रही थी उसी के कुछ दूर ही पुलिस थाना था।

पुलिस ने कहा ये

मामले में डबरा क्षेत्र के एसडीओपी जीतेन्द्र नागईच का कहना है कि महिला ने बलात्कार के मामले में राजीनामा के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *