जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। 16 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 19 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के 78,710 और सामान्य श्रेणी के 1,52,144 उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 2,30,854 पहुंच गई है। 16,958 बुकिंग लंबित, औसत डिलीवरी 3.98 दिन रिपोर्ट के अनुसार जिले में 16,958 बैकलॉग बुकिंग लंबित हैं, जबकि एलपीजी सिलेंडर का कुल स्टॉक 5,729 है। विगत दिवस 3,892 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज हुई, जिसमें से 2,821 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं 2,926 सिलेंडर ट्रांजिट में हैं। औसत डिलीवरी अवधि 3.98 दिन दर्ज की गई है। शादी-विवाह के लिए मिले 70 आवेदन विभागीय निर्देशानुसार वैवाहिक कार्यक्रमों में गैस आपूर्ति के लिए अब तक कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के आधार पर संबंधित एजेंसियों को आवश्यकतानुसार वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 250 शिकायतों में 249 का निपटारा नियंत्रण कक्ष के अनुसार 16 अप्रैल को कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं 19 मार्च से 16 अप्रैल के बीच कुल 250 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 249 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। केवल एक शिकायत लंबित है। 368 औचक निरीक्षण प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र डिलीवरी देने का निर्देश दिया है। जिले में एलपीजी एजेंसियों का 3 बार और अन्य स्थानों पर 7 बार निरीक्षण किया गया है। 19 मार्च से 16 अप्रैल तक कुल 368 औचक निरीक्षण किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। 16 अप्रैल 2026 तक जिले में कुल 19 गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के 78,710 और सामान्य श्रेणी के 1,52,144 उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल उपभोक्ताओं की संख्या 2,30,854 पहुंच गई है। 16,958 बुकिंग लंबित, औसत डिलीवरी 3.98 दिन रिपोर्ट के अनुसार जिले में 16,958 बैकलॉग बुकिंग लंबित हैं, जबकि एलपीजी सिलेंडर का कुल स्टॉक 5,729 है। विगत दिवस 3,892 सिलेंडरों की बुकिंग दर्ज हुई, जिसमें से 2,821 सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं 2,926 सिलेंडर ट्रांजिट में हैं। औसत डिलीवरी अवधि 3.98 दिन दर्ज की गई है। शादी-विवाह के लिए मिले 70 आवेदन विभागीय निर्देशानुसार वैवाहिक कार्यक्रमों में गैस आपूर्ति के लिए अब तक कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों के आधार पर संबंधित एजेंसियों को आवश्यकतानुसार वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 250 शिकायतों में 249 का निपटारा नियंत्रण कक्ष के अनुसार 16 अप्रैल को कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। वहीं 19 मार्च से 16 अप्रैल के बीच कुल 250 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 249 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। केवल एक शिकायत लंबित है। 368 औचक निरीक्षण प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र डिलीवरी देने का निर्देश दिया है। जिले में एलपीजी एजेंसियों का 3 बार और अन्य स्थानों पर 7 बार निरीक्षण किया गया है। 19 मार्च से 16 अप्रैल तक कुल 368 औचक निरीक्षण किए गए हैं। प्रशासन ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।


