BPSC 71st Mains Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग कल यानी 17 अप्रैल, 2026 को मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास की है और मुख्य परीक्षा के लिए सफल आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आयोग की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
22 अप्रैल से शुरू होंगी परीक्षाएं
बीपीएससी द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, 71वीं मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 तक राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्र कोड से संबंधित जानकारी 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी। यह परीक्षा कई सत्रों में आयोजित होगी। आयोग ने साफ किया है कि, एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किए जा सकेंगे, किसी भी अभ्यर्थी को डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ’71st Combined Main Competitive Examination Admit Card’ के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसमें दिए गए विवरणों की जांच करें।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान
- आईडी प्रूफ: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) ले जाना अनिवार्य है।
- समय का पालन: रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है, देरी होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
विवरणों की कर लें जांच
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर और एग्जाम सेंटर का पता अच्छी तरह जांच लें। यदि किसी जानकारी में कोई त्रुटि नजर आती है, तो तुरंत आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। उम्मीदवारों को सेंटर पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि अंतिम समय की अफरा-तफरी से बचा जा सके।


