टीकमगढ़ में किन्नरों के दो पक्षों में गद्दी विवाद:एक पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, दूसरे ने दादागिरी का लगाया आरोप

टीकमगढ़ में किन्नरों के दो पक्षों में गद्दी विवाद:एक पक्ष ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, दूसरे ने दादागिरी का लगाया आरोप

टीकमगढ़ में किन्नरों के दो पक्षों के बीच ‘गद्दी’ (क्षेत्रीय अधिकार) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों पक्ष शहर में अपनी-अपनी गद्दी होने का दावा कर रहे हैं, जिसके चलते कोतवाली में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। बुधवार को बबली किन्नर ने अपने साथियों के साथ कुछ लोगों पर मुस्लिम अपनाने और शहर में जबरन वसूली करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरे किन्नर पक्ष ने भी की शिकायत इसके जवाब में, गुरुवार को भोपाल से आईं किन्नर जगत गुरु काजल ठाकुर ने तनु किन्नर के पक्ष में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। काजल ठाकुर ने दावा किया कि बबली किन्नर को बड़ागांव की गद्दी मिली है और टीकमगढ़ से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीकमगढ़ की गद्दी तनु किन्नर की है। मारपीट करने पर 5 हजार किन्नरों के साथ प्रदर्शन की दी चेतावनी काजल ठाकुर ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनके किन्नरों के साथ मारपीट की गई, तो वे 5 हजार किन्नरों के साथ प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने दोनों पक्षों से आपसी सहमति से रहने और लड़ाई-झगड़ा न करने की अपील भी की। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *