जमुई में दिनदहाड़े महिला टीचर से झपटी चेन:जिला परिषद ऑफिस के पास वारदात, बाइक पर आए थे 2 बदमाश, CCTV में घटना कैद

जमुई में दिनदहाड़े महिला टीचर से झपटी चेन:जिला परिषद ऑफिस के पास वारदात, बाइक पर आए थे 2 बदमाश, CCTV में घटना कैद

जमुई में गुरुवार को शहर के एक सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जिला शिक्षा कार्यालय से लौट रही एक महिला शिक्षिका रूमा कुमारी के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना जिला परिषद भवन के पास हुई। बायपास रोड निवासी पीड़ित शिक्षिका रूमा कुमारी ने बताया कि वे अपने कार्य से जिला शिक्षा कार्यालय गई थीं। वापस लौटते समय परिषद भवन के समीप पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। बदमाश तेजी से बायपास की ओर भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि शिक्षिका को संभलने का मौका नहीं मिला। पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
राहत की बात यह है कि बदमाशों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि जमुई जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान चेन स्नैचिंग की एक दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मामलों में अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल
लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोगों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जमुई में गुरुवार को शहर के एक सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। जिला शिक्षा कार्यालय से लौट रही एक महिला शिक्षिका रूमा कुमारी के गले से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना जिला परिषद भवन के पास हुई। बायपास रोड निवासी पीड़ित शिक्षिका रूमा कुमारी ने बताया कि वे अपने कार्य से जिला शिक्षा कार्यालय गई थीं। वापस लौटते समय परिषद भवन के समीप पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। बदमाश तेजी से बायपास की ओर भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि शिक्षिका को संभलने का मौका नहीं मिला। पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
राहत की बात यह है कि बदमाशों की यह पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। गौरतलब है कि जमुई जिले में पिछले एक वर्ष के दौरान चेन स्नैचिंग की एक दर्जन से अधिक घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन मामलों में अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल
लगातार हो रही इन घटनाओं से आम लोगों, खासकर महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में भी ऐसी वारदातें हो रही हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *