फौजी ने जमीन पर भू-माफिया के कब्जा का लगाया आरोप:समस्तीपुर में कहा- दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे; डीएम ने जांच के दिए आदेश

फौजी ने जमीन पर भू-माफिया के कब्जा का लगाया आरोप:समस्तीपुर में कहा- दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे; डीएम ने जांच के दिए आदेश

समस्तीपुर में देश की सेवा कर रहे एक फौजी नवनीत कुमार झा ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वो इसे मुक्त कराने के लिए पिछले दो साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव निवासी नवनीत कुमार झा गुजरात के भुज में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि गांव के भूमाफियाओं ने उनकी 6 बीघा, 6 कट्ठा, 15 धुर खतियानी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिकारी पर टाल-मटोल करने का आरोप फौजी नवनीत कुमार झा ने बताया कि वे जमीन खाली कराने के लिए पिछले दो सालों से कर्पूरी ग्राम थाना, अनुमंडल कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि सभी अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर उन्हें टाल-मटोल कर रहे हैं। नवनीत कुमार झा के अनुसार, उनके पिता सनातन झा गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने अपनी फौजी कार्यालय में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। फौजी कार्यालय से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी लिखित आवेदन भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में, नवनीत कुमार झा ने एक बार फिर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर भूमाफियाओं की ओर से जमीन कब्जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को निर्देश दिए हैं। डीएम बोले- आवेदन मिला है, जांच के दिए आदेश इस संबंध में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फौजी नवनीत कुमार झा की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया है की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फौजी ने भू माफियाओं के नाम से दिए गए आवेदन के आधार पर करपुरीग्राम थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश जारी किया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड के रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार चौधरी को भू माफियाओं ने मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया रिटायर फौजी जिंदा होने का प्रमाण पत्र लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी। समस्तीपुर में देश की सेवा कर रहे एक फौजी नवनीत कुमार झा ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वो इसे मुक्त कराने के लिए पिछले दो साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बेला गांव निवासी नवनीत कुमार झा गुजरात के भुज में पदस्थापित हैं। उन्होंने बताया कि गांव के भूमाफियाओं ने उनकी 6 बीघा, 6 कट्ठा, 15 धुर खतियानी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। अधिकारी पर टाल-मटोल करने का आरोप फौजी नवनीत कुमार झा ने बताया कि वे जमीन खाली कराने के लिए पिछले दो सालों से कर्पूरी ग्राम थाना, अनुमंडल कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि सभी अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर उन्हें टाल-मटोल कर रहे हैं। नवनीत कुमार झा के अनुसार, उनके पिता सनातन झा गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। उन्होंने अपनी फौजी कार्यालय में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। फौजी कार्यालय से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी लिखित आवेदन भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। हाल ही में, नवनीत कुमार झा ने एक बार फिर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मुलाकात कर भूमाफियाओं की ओर से जमीन कब्जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को निर्देश दिए हैं। डीएम बोले- आवेदन मिला है, जांच के दिए आदेश इस संबंध में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फौजी नवनीत कुमार झा की ओर से लिखित आवेदन दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार को इस संबंध में जांच करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया है की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फौजी ने भू माफियाओं के नाम से दिए गए आवेदन के आधार पर करपुरीग्राम थाने को प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश जारी किया गया है।

कल्याणपुर प्रखंड के रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी अरुण कुमार चौधरी को भू माफियाओं ने मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया रिटायर फौजी जिंदा होने का प्रमाण पत्र लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *