नालंदा में एक महीना से महिला लापता:खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला; थक-हारकर पिता पहुंचे थाना, सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

नालंदा में एक महीना से महिला लापता:खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला; थक-हारकर पिता पहुंचे थाना, सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

नालंदा के कतरीसराय गांव से एक महिला पिछले एक महीने से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार वालों को अब किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। लापता महिला की पहचान भत्तू मांझी की की बेटी पिंकी देवी(24) के तौर पर हुई है। पिता ने बताया कि पिंकी का ससुराल नवादा के वारसलीगंज के रसलपुर गांव में है। पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी, वह मानसिक रूप से कमजोर थी। 14 मार्च 2026 से ही घर से लापता है। काफी दिनों तक अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में तलाश किया। उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 12 अप्रैल को कतरीसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवेदन के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस केस के अनुसंधानकर्ता(IO) रुदल पासवान ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है, इसलिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद ली जा रही है। ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके। नालंदा के कतरीसराय गांव से एक महिला पिछले एक महीने से लापता है। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवार वालों को अब किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। लापता महिला की पहचान भत्तू मांझी की की बेटी पिंकी देवी(24) के तौर पर हुई है। पिता ने बताया कि पिंकी का ससुराल नवादा के वारसलीगंज के रसलपुर गांव में है। पिछले कुछ समय से अपने मायके में ही रह रही थी। दिमागी स्थिति ठीक नहीं थी, वह मानसिक रूप से कमजोर थी। 14 मार्च 2026 से ही घर से लापता है। काफी दिनों तक अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में तलाश किया। उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 12 अप्रैल को कतरीसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आवेदन के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस केस के अनुसंधानकर्ता(IO) रुदल पासवान ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। मामला मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है, इसलिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद ली जा रही है। ताकि जल्द से जल्द महिला का पता लगाया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *