MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बड़ी खुशखबरी, दिन में दो बार चलेगी मेमू ट्रेन

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बड़ी खुशखबरी, दिन में दो बार चलेगी मेमू ट्रेन

MP News: मध्यप्रदेश की गुना लोकसभा सीट से सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को एक बार फिर बड़ी सौगात दिलाई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बाद अब बीना-गुना-रुठियाई रेलखंड पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन (61611/61612) के फेरे बढ़ाकर दिन में दो बार करने की स्वीकृति दे दी है। इससे शाम और रात के समय ट्रेनों के लंबे इंतजार से यात्रियों को अब मुक्ति मिलेगी।

scindia

दिन में दो बार चलेगी बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन

केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग की थी, जिसे रेल मंत्री ने मंजूरी देते हुए बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन को दिन में दो बार चलाने की स्वीकृति दे दी है। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार रात को ये खुशखबरी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन के दिन में दो बार चलने की जानकारी मिलने के बाद से गुना,अशोकनगर, बीना के यात्रियों में खुशी का माहौल है और उन्होंने इसके लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

ashoknagar

सरल होगा आवागमन, यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा

वर्तमान में बीना-गुना रूट पर दोपहर 12:20 बजे के बाद सीधे शाम 5 बजे तक अशोकनगर व गुना जाने कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। इसी तरह वापसी में, गुना से अशोकनगर और बीना की तरफ शाम 7:10 बजे के बाद रात 1 बजे तक रेल यातायात पूरी तरह ठप रहता था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। मेमू ट्रेन का यह नया फेरा इस बड़े गैप को भरेगा और आवागमन को सुलभ बनाएगा।

time table

प्रमुख स्टेशनों पर यह रहेगा मेमू का नया शेड्यूल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, नई सेवा का समय निर्धारित किया गया है। ट्रेन 61611 बीना- रुठियाई मेमू बीना से शाम 4:20 बजे प्रस्थान कर शाम 4:57 बजे मुंगावली, शाम 5:50 बजे अशोकनगर, शाम 7:05 बजे गुना और शाम 7:40 बजे रुठियाई पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 61612 रुठियाई- बीना मेमू वापसी मेंरुठियाई से रात 8:00 बजे चलकर, रात 8:20 बजे गुना, रात 9:21 बजे अशोकनगर, रात 10:18 बजे मुंगावली और रात 11:20 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, इस विस्तारित सेवा को जल्द ही सुविधाजनक तिथि से शुरू कर दिया जाएगा। इस नई सौगात से जिले के अप-डाउनर्स, छात्रों और व्यापारियों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *