वाहन की चपेट में आया युवक, PMCH रेफर:बुआ को लेने जा रहा था शेखपुरा स्टेशन, 20 अप्रैल को भाई की है शादी

वाहन की चपेट में आया युवक, PMCH रेफर:बुआ को लेने जा रहा था शेखपुरा स्टेशन, 20 अप्रैल को भाई की है शादी

शेखपुरा-शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान कोसुंभा थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र यादव के बेटे ओम प्रकाश कुमार(22) के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट थर्ड का छात्र बताया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 20 अप्रैल को भाई की है शादी घायल युवक के परिजन दानी यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को ओम प्रकाश के चचेरे भाई की शादी है। इसलिए बुआ को शेखपुरा रेलवे स्टेशन से लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में मटोखर दह के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश बाइक सहित खड्ड में जा गिरा। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर शेखोपुर सराय की ओर फरार हो गया। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। शेखपुरा-शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान कोसुंभा थाना क्षेत्र निवासी योगेंद्र यादव के बेटे ओम प्रकाश कुमार(22) के रूप में हुई है। वह बीए पार्ट थर्ड का छात्र बताया गया है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 20 अप्रैल को भाई की है शादी घायल युवक के परिजन दानी यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को ओम प्रकाश के चचेरे भाई की शादी है। इसलिए बुआ को शेखपुरा रेलवे स्टेशन से लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में मटोखर दह के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ओम प्रकाश बाइक सहित खड्ड में जा गिरा। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर शेखोपुर सराय की ओर फरार हो गया। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *