केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन-1) का रिजल्ट आज घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 15 मई से शुरू होने वाले दूसरे चरण के एग्जाम को देखते हुए संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। CBSE इस बार रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा। पास प्रतिशत, जेंडर वाइज आंकड़े, राज्यवार प्रदर्शन समेत अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें। इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। cbse.gov.in results.cbse.nic.in cbseresults.nic.in results.gov.in DigiLocker से तुरंत डाउनलोड होगी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। रिजल्ट घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। DigiLocker ने छात्रों को दी सलाह DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट के दिन का इंतजार न करें और पहले से अपना अकाउंट सेट कर लें। पोस्ट में कहा गया है, “CBSE 10वीं के रिजल्ट जल्द आने वाले हैं। रिजल्ट वाले दिन का इंतजार न करें। अभी अपना DigiLocker अकाउंट सेट कर लें और तैयार रहें। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे अपना अकाउंट बना लें। जिनकी APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें DigiLocker के ‘Issued Documents’ सेक्शन में मार्कशीट मिल जाएगी।” करीब 25 लाख छात्रों ने दी परीक्षा इस साल CBSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा रोजाना एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। इसमें करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (सेशन-1) का रिजल्ट आज घोषित कर सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 15 मई से शुरू होने वाले दूसरे चरण के एग्जाम को देखते हुए संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। CBSE इस बार रिजल्ट जारी करने के लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगा। पास प्रतिशत, जेंडर वाइज आंकड़े, राज्यवार प्रदर्शन समेत अन्य जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के अपना परिणाम देख सकें। इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। cbse.gov.in results.cbse.nic.in cbseresults.nic.in results.gov.in DigiLocker से तुरंत डाउनलोड होगी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा स्टूडेंट्स DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त करने की सुविधा दी जाएगी। रिजल्ट घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। DigiLocker ने छात्रों को दी सलाह DigiLocker ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर छात्रों को सलाह दी है कि वे रिजल्ट के दिन का इंतजार न करें और पहले से अपना अकाउंट सेट कर लें। पोस्ट में कहा गया है, “CBSE 10वीं के रिजल्ट जल्द आने वाले हैं। रिजल्ट वाले दिन का इंतजार न करें। अभी अपना DigiLocker अकाउंट सेट कर लें और तैयार रहें। जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, वे अपना अकाउंट बना लें। जिनकी APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें DigiLocker के ‘Issued Documents’ सेक्शन में मार्कशीट मिल जाएगी।” करीब 25 लाख छात्रों ने दी परीक्षा इस साल CBSE 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा रोजाना एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। इसमें करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे।


