कोरबा में शराब दुकान के बाहर मारपीट,VIDEO:जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, भीड़ में हाथ टकराने पर विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

कोरबा में शराब दुकान के बाहर मारपीट,VIDEO:जमकर चले लात-घूंसे और डंडे, भीड़ में हाथ टकराने पर विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित निहारिका शराब दुकान के बाहर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना 11 अप्रैल 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया। शराब लेने के दौरान भीड़ में हाथ टकराने के कारण बहस शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने शराब दुकान पर तैनात सुरक्षाकर्मी के डंडे का इस्तेमाल कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। ये 3 आरोपी हुए गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें शिवम सिंह (25) निवासी नगर निगम कॉलोनी, मयूर टांक (25) निवासी सीएसईबी कॉलोनी और सोमेश दीवान (27) निवासी ओ.ई./57,जूनियर क्लब सीएसईबी कॉलोनी रामपुर शामिल है। तीनों युवकों को भेजा गया जेल पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने पुलिस और गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके कृत्य को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126, 135-3 के तहत कार्रवाई की गई है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यायालय में इस्तगासा भी प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद जमानत के अभाव में तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई कोरबा पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना-चौकी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वीडियो और अफवाहों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *