गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी से झूठ बोलकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर किया। जैसे ही किशोरी रात के समय सुनसान रास्ते पर पहुंची। उसे पकड़कर जबरन एक मकान में लेकर गए। जहां पर एक युवक ने रेप किया, जबकि दूसरा बाहर रखवाली करता रहा। इस घटना के बाद किशोरी को धमकी दी गई कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। मामला चर्चा में आने पर डरी सहमी किशोरी ने अपनी मां को सारी बताई। इसके बाद मां के साथ खजनी थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। खजनी पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता और उसके नाबालिग साथी को मंगलवार की शाम अरेस्ट कर लिया। विपिन को पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया। जबकि नाबालिग साथी को बाल सुधार गृह में भिजवाया है। अब विस्तार जानिए पूरा मामला आरोपी बोले- तुम्हारी मां को कोई मार रहा है घटना 3 अप्रैल की रात की है। किशोरी का गांव में दो मकान है। रात करीब 9 बजे मुख्य आरोपी विपिन गुप्ता अपने एक साथी के साथ आया। उस वक्त घर पर किशोरी की मां नहीं थी। उसने किशोरी से कहा कि तुम्हारी मां से दूसरे घर पर झगड़ा हो रहा है। यह सुनते ही किशोरी घर से निकल गई और फिर रास्ते में जैसे ही वह सुनसान जगह पर पहुंची, उसे आरोपियों ने पकड़ लिया। जबरन पकड़कर विपिन उसे लेकर एक खाली मकान में गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर घटना के बारे में किसी को जानकारी दोगी तो तुम्हारा व परिवार की हत्या कर देंगे। किशोरी डरकर चुप हो गई। इधर आरोपी विपिन किशोरी के साथ जबरन की गई घटना के बारे में कई युवकों से चर्चा किया। यह कहकर लड़की का मजाक उड़ाने लगा। इस तरह पूरे गांव में इस बात की चर्चा होने लगी। जिसके बाद एक युवक ने किशोरी की मां को घटना की जानकारी दी। मां के पूछने पर किशोरी ने सच्चाई बता दी और फिर दोनों थाने पहुंच गए। तहरीर आते ही मंगलवार को केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पुलिस ने मेडिकल भी करा दिया है।
इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ लिया है। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


