video News: बापूनगर में नकली नोट छापने का पर्दाफाश, एसओजी ने तीन को पकड़ा

video News: बापूनगर में नकली नोट छापने का पर्दाफाश, एसओजी ने तीन को पकड़ा

अहमदाबाद. शहर के बापूनगर क्षेत्र में नकली नोट छापने का पर्दाफाश किया गया। शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने बापूनगर में भीड़भंजन रोड पर गुजरात हाउसिंग के एक मकान में दबिश देकर 500 रुपए के दर की 133 नकली नोट जब्त की। छापे हुए नोटों की छह शीट और नोट छापने में उपयोग में ली जाने वाली सामग्री को जब्त किया गया।

इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें शहर में बापूनगर के मकान में रहने वाला भावेश मकवाणा (28), वटवा का जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू प्रजापति (43) और मोरबी का अनिल अश्वार (31) शामिल है। भावेश भी मूलरूप से मोरबी जिले के रहने वाला है।एसओजी ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने बापूनगर गुजरात हाउसिंग बोर्ड में स्थित एक घर में दबिश दी जहां नोट छापने का काम हो रहा था।

पकड़े गए आरोपियों का है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। भावेश के विरुद्ध मोरबी तहसील थाने में हत्या का मामला 2017 में दर्ज हुआ है। दो और मामले मोरबी तहसील एवं ए डिवीजन थाने में दर्ज हुए हैं। टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह लोग कब से नोट छाप रहे थे। अब तक कितने नोट को इन्होंने बाजार में भुनाया है। इस मामले में और कौन-कौन लिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *