आगरा में मजदूरों को भड़काने की साजिश:एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हिंदूवादी नेता को पकड़ा

आगरा में मजदूरों को भड़काने की साजिश:एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हिंदूवादी नेता को पकड़ा

नोएडा में हुए उपद्रव के बाद आगरा पुलिस अलर्ट पर है। मजदूरों को भड़काने की साजिश रखने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आगरा में मजदूरों को भड़काने के आरोप में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर सिकंदरा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन अटल के अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को नोएडा में मजदूरों के हंगामे के बाद सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी अपने साथियों के साथ मजदूरों को भड़काने का प्रयास कर रहा था। वह मजदूरों को उकसा कर प्रदर्शन करने और फैक्ट्रियों में काम बंद कराने का प्रयास कर रहा था। उसका सोचना था कि इस तरह वह अपना चेहरा चमका लेगा। आगरा पुलिस नोएडा प्रकरण के बाद अलर्ट मोड पर थी। एलआईयू की टीमें मजदूरों के बीच घुलमिल कर नजर रख रही थी। एलआईयू ने अमित चौधरी के प्रयासों की जानकारी सिकंदरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी हरीपर्वत अमीषा के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे और दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया। आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *