‘वो दर्दे में थीं लेकिन फिर भी खुश रहीं’, आशा भोसले को याद कर फूट-फूट कर रोने लगीं अरुणा ईरानी, बोलीं- शब्द ही नहीं हैं

‘वो दर्दे में थीं लेकिन फिर भी खुश रहीं’, आशा भोसले को याद कर फूट-फूट कर रोने लगीं अरुणा ईरानी, बोलीं- शब्द ही नहीं हैं

Aruna Irani On Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दोड़ पड़ी है। आशा भोसले के जाने से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। इसी बीच अभिनेत्री अरुणा ईरानी भी खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और जोर-जोर से रोने लगीं। अरुणा ईरानी ने ‘ई-टाइम्स’ से बात करते हुए आशा जी को याद किया। उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।

अरुणा ईरानी ने आशा भोसले को किया याद (Aruna Irani On Asha Bhosle Death)

अरुणा ईरानी ने आशा भोसले को याद करते हुए कहा, आशा जी सिर्फ एक महान गायिका ही नहीं थीं लेकिन काफी प्यारी और हमेशा खुश रहने वालीं इंसान भी थीं। अरुणा ने भावुक होते हुए कहा, वो काफी दर्द में रहते हुए भी काफी खुश रहा करती थीं। वो जब भी मुझसे मिलती थीं तो काफी प्यार से मिलती थीं। काफी अच्छे से बात किया करती थीं। अरुणा ईरानी ने कहा कि आशा जी का यूं चले जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

कभी भी मुश्किलों को हावी नहीं होने दिया

अरुणा ईरानी के मुताबिक, आशा भोसले के जीवन में कई मुश्किल पल आए, लेकिन उन्होंने कभी भी उन परेशानियों को अपने बर्ताव पर हावी नहीं होने दिया। वह हमेशा ऐसे मिलती थीं जैसे दुनिया की सबसे खुश इंसान वही हों। यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी।

दलेर मेहंदी भी हुए इमोशनल (Aruna Irani On Asha Bhosle Death)

पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी ने भी आशा भोसले के निधन पर रिएक्शन देते हुए अपने इमोशन्स को बयां किया। दलेर मेहंदी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान लाइव के दौरान ही वो खुद पर काबू नहीं रख पाए और जोर-जोर से रोने लगे। दलेर मेहंंदी ने रोते-रोते कहा कि मुझे नहीं पता था कि कभी ऐसा दिन भी आएगा।

अंतिम संस्कार में कई सितारे हुए शामिल

बता दें आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में 13 अप्रैल शाम करीब 5 बजे हुआ। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए कई सेलेब्स पहुंचे। खेल जगत और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां आशा भोसले को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंची थीं। इन सितारों में मोहम्मद सिराज, सचिन तेंदुलकर, तब्बू, रितेश देशमुख और रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल रहे।

सोशल मीडिया पर कई सितारों ने किया याद

इतना ही नहीं, आशा भोसले को याद करते हुए कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लिए पोस्ट शेयर किए। इनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *