PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की:कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं; ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद पहली बातचीत

PM मोदी ने ट्रम्प से 40 मिनट बातचीत की:कहा- भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं; ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद पहली बातचीत

PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच करीब 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और शांति बहाल करने की जरूरत पर बात की थी। फोन कॉल के दौरान पीएम मोदी ने ट्रम्प से कहा, “भारत के लोग आपको पसंद करते हैं।” अमेरिकी राजदूत बोले- भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है और कई अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम किया जा रहा है। सर्जियो गोर के मुताबिक, ट्रम्प ने पीएम मोदी से कहा कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं। ट्रम्प-मोदी के बीच 20 दिन में दूसरी बातचीत इससे पहले पीएम मोदी और ट्रम्प के बीच 24 मार्च को फोन पर बात हुई थी। उस बातचीत में दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत चाहता है कि तनाव कम हो और जल्द से जल्द शांति बहाल हो उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने की अहमियत भी बताई थी, क्योंकि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।
यह खबर अपडेट हो रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *