अमरोहा एसपी ने पांच थानों का निरीक्षण किया:कहा- टॉप टेन अपराधियों पर कार्रवाई करें, पुलिसिंग में सुधार के दिए निर्देश

अमरोहा एसपी ने पांच थानों का निरीक्षण किया:कहा- टॉप टेन अपराधियों पर कार्रवाई करें, पुलिसिंग में सुधार के दिए निर्देश

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखन सिंह यादव ने कार्यभार संभालने के बाद पहली बार एक साथ पांच थानों का औचक निरीक्षण किया। मंगलवार को उन्होंने हसनपुर, सैद नंगली, डिडौली, आदमपुर और रहरा थानों का दौरा किया। एसपी के अचानक फील्ड में निकलने की सूचना से अमरोहा पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में हलचल साफ दिखाई दी।एसपी यादव ने हाल ही में अमरोहा एसपी का पदभार ग्रहण किया है। पदभार संभालने के बाद से वे जिले की पुलिसिंग में सुधार लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह निरीक्षण इसी क्रम का हिस्सा था। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कार्य में लापरवाही न बरते।एसपी ने जिले के टॉप टेन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला अपराधों को गंभीरता से लेने और थानों में बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *