अंबेडकर जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण:बैढ़न की शोभायात्रा में दिखी सामाजिक समरसता

अंबेडकर जयंती पर जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण:बैढ़न की शोभायात्रा में दिखी सामाजिक समरसता

सिंगरौली जिले में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बैढ़न जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, नगर निगम महापौर, निगम अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग और हितग्राही मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों और संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से एक शोभायात्रा बैढ़न पहुंची। यह शोभायात्रा महाजन चौक, कॉलेज तिराहा, यातायात तिराहा और मस्जिद तिराहा से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। अंबेडकर चौक पर उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोभायात्रा के दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए गुड़ और पानी की व्यवस्था की, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश भी प्रदर्शित हुआ। न्याय का मार्ग दिखाया सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया, जिसे अपनाना आज भी आवश्यक है। आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि अंबेडकर के विचार समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। अंबेडकर जयंती की अन्य तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *