शेखपुरा में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अग्निशमन केंद्र में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भारतीय सेना के युद्धपोत में हुए विस्फोट की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें अग्निशमन विभाग के 66 कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। उपस्थित अग्निशमन कर्मियों ने इन शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अपनी वर्दी पर पिन प्लेग लगाया। आपदाओं पर काबू पाने का लिया संकल्प समारोह में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर सिंह, सब अधिकारी सौरव कुमार, सुधीर कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रामपाल कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में फायरमैन शामिल हुए। सभी कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में भी आग जैसी आपदाओं पर काबू पाने का संकल्प लिया। सब अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि आज से 20 अप्रैल तक पूरे जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह जागरूकता अभियान सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों जैसे अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस गोदाम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चलाया जाएगा। शेखपुरा में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित अग्निशमन केंद्र में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद अग्निशमन कर्मियों को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिवस 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर भारतीय सेना के युद्धपोत में हुए विस्फोट की स्मृति में मनाया जाता है, जिसमें अग्निशमन विभाग के 66 कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। उपस्थित अग्निशमन कर्मियों ने इन शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और अपनी वर्दी पर पिन प्लेग लगाया। आपदाओं पर काबू पाने का लिया संकल्प समारोह में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सुधीर सिंह, सब अधिकारी सौरव कुमार, सुधीर कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, रामपाल कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में फायरमैन शामिल हुए। सभी कर्मियों ने विषम परिस्थितियों में भी आग जैसी आपदाओं पर काबू पाने का संकल्प लिया। सब अधिकारी सौरव कुमार ने बताया कि आज से 20 अप्रैल तक पूरे जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान आग से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह जागरूकता अभियान सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों जैसे अस्पताल, स्कूल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस गोदाम, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चलाया जाएगा।


