Lata Mangeshkar-Asha Bhosle का Dream Project होगा साकार, Pune में बनेगा Asia का सबसे बड़ा Hospital

Lata Mangeshkar-Asha Bhosle का Dream Project होगा साकार, Pune में बनेगा Asia का सबसे बड़ा Hospital
दिग्गज सिंगर आशा भोसले 92 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, 4 साल पहले आशा भोसले जी की बड़ी बहन सुर कोकिला गायिका लता मंगेशकर इस दुनिया से चली गईं। दोनों ही बहनों का संगीत जगत में व्यापक योगदान रहा है। लंता मंगेशकर और आशा भोसले के भाई  हृदयनाथ मंगेशकर ने अपनी बहनों की याद में हॉस्पिटल बनाने का एलान किया है। संगीत की सूरमा कही जाने लता और आशा बहनों की याद में हॉस्पिटल पुणे में बनेगा और यह एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा।
‘मां और बड़ी बहन लता मंगेशकर ने देखा था सपना’
 हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया है कि उनकी मां एवं बड़ी बहन लता मंगेशकर ने गरीबों की सेवा के लिए अस्पताल बनाने का सपना देखा था। उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले परिवार और डॉक्टरों ने इस अस्पताल बनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उस समय यह सपना पूरा न हो सकता। हृदयनाथ कहा कि बाद में परिवार ने फैसला लिया था कि लता मंगेशकर के नाम पर इस हॉस्पिटल को बनाया जाएगा और इसकी तैयारियां शुरु कर दी गई थीं।
16 अप्रैल को है हॉस्पिटल का उद्घाटन
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान हृदयनाथ मंगेशकर ने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि यह अस्पताल एशिया का सबसे बड़ा हो। हृदयनाथ मंगेशकर ने कहा,  ‘करीब 25 साल पहले यह फैसला लिया गया था। दीदी (लता मंगेशकर) के गुजरने के बाद हमें लगा कि उनकी सोच से प्रेरित होकर, यह अस्पताल बनाया जाना चाहिए। यह तय हुआ था कि इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा और हम उसी के हिसाब से आगे बढ़ने की योजना बना रहे थे। इसका उद्घाटन (मुहूर्त) 16 तारीख को तय था। इसी दौरान अचानक से आशा दीदी का भी निधन हो गया। ऐसे में अब यह निर्णय लिया गया है कि अस्पताल का नाम केवल एक नहीं, बल्कि Lata Mangeshkar और Asha Bhosle दोनों के सम्मान में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *