समस्तीपुर में चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या:घायल होने के बाद भी आरोपी को किया पीछा, फैक्ट्री में काम को लेकर हुआ था विवाद

समस्तीपुर में चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या:घायल होने के बाद भी आरोपी को किया पीछा, फैक्ट्री में काम को लेकर हुआ था विवाद

समस्तीपुर में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पेट, गर्दन और प्राइवेट पार्ट के पास चाकू लगा है। मृतक की पहचान सनफुल महतो के पुत्र रामानंद महतो(45) के तौर पर हुई है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के डुमरामा बलहा गांव की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात घर के बरमादे पर सो रहे थे। इस बीच बदमाशों ने हमला कर दिया। चाकूबाजी के दौरान उठा-पठक भी हुई। घायल होने के बावजूद कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया। हल्ला होने पर परिवार के लोग जगे। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पूसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। भागने की फिराक में था। पिताजी से भरत राय का विवाद हुआ था मृतक के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि परिवार के लोग घर के अंदर सोए हुए थे। रात करीब 1:30 बजे चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद हमलोग बाहर निकले। पिताजी खून पड़े थे। गांव के ही भारत राय ने चाकू से हमला किया है। 15 अप्रैल को कश्मीर जाने वाले थे। वहां बर्फ की फैक्ट्री में काम करते थे। फिलहाल घर पर टोटो चलाने का काम कर रहे थे। ठंड कम होने पर करीब 6 महीने तक लगातार कश्मीर में रहते थे। ठंड बढ़ने के बाद वह वापस गांव आ जाते थे। उसी फैक्ट्री में भारत राय भी काम करता था, लेकिन मालिक ने उसे हटा दिया था। उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इसी बात को लेकर मेरे पिता से उसका विवाद हुआ था। आरोपी और मृतक, दोनों एक गांव के वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे कश्मीर की बर्फ फैक्ट्री में मजदूर को भेजने का विवाद है। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पेट, गर्दन और प्राइवेट पार्ट के पास चाकू लगा है। मृतक की पहचान सनफुल महतो के पुत्र रामानंद महतो(45) के तौर पर हुई है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के डुमरामा बलहा गांव की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात घर के बरमादे पर सो रहे थे। इस बीच बदमाशों ने हमला कर दिया। चाकूबाजी के दौरान उठा-पठक भी हुई। घायल होने के बावजूद कुछ दूर तक उसका पीछा भी किया। हल्ला होने पर परिवार के लोग जगे। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पूसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। भागने की फिराक में था। पिताजी से भरत राय का विवाद हुआ था मृतक के पुत्र अंकित कुमार ने बताया कि परिवार के लोग घर के अंदर सोए हुए थे। रात करीब 1:30 बजे चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद हमलोग बाहर निकले। पिताजी खून पड़े थे। गांव के ही भारत राय ने चाकू से हमला किया है। 15 अप्रैल को कश्मीर जाने वाले थे। वहां बर्फ की फैक्ट्री में काम करते थे। फिलहाल घर पर टोटो चलाने का काम कर रहे थे। ठंड कम होने पर करीब 6 महीने तक लगातार कश्मीर में रहते थे। ठंड बढ़ने के बाद वह वापस गांव आ जाते थे। उसी फैक्ट्री में भारत राय भी काम करता था, लेकिन मालिक ने उसे हटा दिया था। उसका व्यवहार ठीक नहीं था। इसी बात को लेकर मेरे पिता से उसका विवाद हुआ था। आरोपी और मृतक, दोनों एक गांव के वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हुई है। गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे कश्मीर की बर्फ फैक्ट्री में मजदूर को भेजने का विवाद है। केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *