जमीन हड़पने के षडयंत्र का फरार आरोपी नाथद्वारा से पकड़ा

जमीन हड़पने के षडयंत्र का फरार आरोपी नाथद्वारा से पकड़ा

Ahmedabad: लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने शहर के पास गोधावी गांव की जमीन पर फर्जी उत्तराधिकारी कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी आरोपी दशरथ पटेल (67) को राजस्थान के नाथद्वारा से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले ही एक आरोपी रमण पटेल को पकड़ा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार गोधावी गांव के रामजी मंदिर के पुजारी और शिकायतकर्ता के दादा की जमीन पर उत्तराधिकारी दर्ज नहीं कराई गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने षडयंत्र रचकर एक फर्जी वारसदार खड़ा किया और उसे असली वारसदार के रूप में पेश कर कीमती जमीन अपने नाम करवा ली। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में 25 नवंबर 2022 को बोपल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर एलसीबी टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही।

इस दौरान सूचना के आधार पर फरार आरोपी दशरथ पटेल को रविवार को नाथद्वारा से गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने फरार आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था और उन्हें फरार घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दशरथ पटेल पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ वस्त्रापुर, सोला हाईकोर्ट, सरखेज और साणंद थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल आठ मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *