लखनऊ के ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक मिडिल और सीनियर स्कूल प्राइज डे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य पूरे साल की शैक्षणिक और अन्य उपलब्धियों को सम्मानित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या ए. दास ने अतिथियों का स्वागत कर की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिडिल और सीनियर स्कूल की छात्राओं को पुरस्कार वितरण रहा। इन पुरस्कारों ने छात्राओं की मेहनत और समर्पण को मान्यता दी। छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रदर्शन किया। छात्राओं को सम्मानित किया गया संगीत के क्षेत्र में वैभवी सिंह सहित कई छात्राओं को ए.बी.आर.एस.एम. (ABRSM) परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। खेलों में स्वस्ति चंद्रा ने वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तन्वी ने शूटिंग में क्षेत्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक और एस.जी.एफ.आई. (SGFI) खेलों में रजत पदक जीतकर भारतीय टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। जसलीन कौर को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए कक्षा 6 की रियाना जेसिका डैस, कक्षा 7 की सिदरा फातिमा और कक्षा 8 की जसलीन कौर सहोता को उनके संबंधित वर्गों में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला। मिडिल स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब हंसुजा आचार्या को प्रदान किया गया। रियाना ने ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग स्विमर ऑफ द ईयर’ ट्रॉफी भी जीती और उन्हें ‘राइजिंग स्टार स्कॉलरशिप’ से सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अवॉर्ड मधु जोशी को मिला सीनियर वर्ग में कक्षा 9 की प्रिशा अग्रवाल और कक्षा 10 की यशस्वी अनिका टंडन को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना गया। कक्षा 11 की श्रेयसी झा और कक्षा 12 की यशस्वी सराफ को भी यह सम्मान मिला। लाइफटाइम अवॉर्ड मधु जोशी को और एक्स्ट्राऑर्डिनरी सर्विस अवॉर्ड श्रुति टैगोर को प्रदान किया गया। प्रतिष्ठित कॉक हाउस ट्रॉफी कॉर्नवालिस हाउस ने जीती।मुख्य अतिथि डॉ. इंदु शाहनी ने छात्राओं को साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्या ए. दास द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।


