फिरोजपुर में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद:6.93 किलो हेरोइन के 15 पैकेट जब्त; तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

फिरोजपुर में पाकिस्तान से आया ड्रोन बरामद:6.93 किलो हेरोइन के 15 पैकेट जब्त; तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

फिरोजपुर जिले की मल्लावाला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से आए एक ड्रोन और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह कंसाइनमेंट सीमा पार से तस्करी के लिए भेजा गया था और अब यह पता लगाया जा रहा है कि इसे भारत में किन लोगों ने मंगवाया था। थाना मल्लावाला के एसएचओ जतिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई जिला फिरोजपुर के हल्का जीरा के अंतर्गत गांव कोहला में की गई, जहां एक खेत में ड्रोन गिरा हुआ मिला। पाकिस्तान से भारत भेजा गया ड्रोन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह ड्रोन पाकिस्तान से भारत में भेजा गया था। ड्रोन के पास एक लाल रंग का बैग भी मिला, जिसे खोलने पर उसमें 15 पैकेट बरामद हुए। इन पैकेटों में कुल 6 किलो 930 ग्राम हेरोइन थी। पुलिस ने पूरे माल को जब्त कर लिया है और ड्रोन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। एसएचओ जतिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा पार बैठे तस्करों के मंसूबों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *