मंत्री बोले- पुराने परिसीमन पर होगा पंचायत चुनाव:दीपक प्रकाश ने कहा- समस्तीपुर के 32 पंचायतों में शादी के लिए मंडप बनेगा

मंत्री बोले- पुराने परिसीमन पर होगा पंचायत चुनाव:दीपक प्रकाश ने कहा- समस्तीपुर के 32 पंचायतों में शादी के लिए मंडप बनेगा

समस्तीपुर में पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि पुराने परिसीमन पर ही पंचायत चुनाव कराया जाएगा। पंचायत चुनाव अपने नीयत समय पर होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार को समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। समस्तीपुर में कुल 346 पंचायत संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री ने कहा कि समस्तीपुर में कुल 346 पंचायत है। जिसमें से 32 पंचायतों में शादी विवाह के लिए विवाह भवन (मंडप) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। शेष पंचायतों में अभी जगह चयन की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही जमीनी स्तर पर काम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे गीरीब लोगों को शादी विवाह को लेकर होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ घटेगा। इसके साथ ही शव जलाने के लिए 174 पंचायतों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जहां पर चबुतरा के साथ ही शेड, पंजयल की व्यवस्था, टॉयलेट आदि का निर्माण होगा। अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की पंचायती राज मंत्री ने कहा कि समस्तीपुर के 157 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण काम पूरा कर लिया गया है। जिसमें से 146 भवनों में कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। जबकि, शेष पंचायतों में भवन का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की गई है। अधिकारियों को पंचायत सरकार भवन में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसका भी निर्देश जारी किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन इससे पूर्व शहर के कर्पूरी सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने खुल का अपनी समस्या रही। पंचायतों का विकास कैसे हो इस पर उन्होंने कई सुझाव दिया। सवांद कार्यक्रम के दौरान मंत्री मंच से नीचे उतर कर पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनने के लिए ऑडियेश में नीचे उतर गए। एक -एक कर लोगों से उनकी बात सुनी और उनके सवालों का जबाव दिया। संवाद के दौरान पंचायत प्रतिधिनियों ने जान का खतरा से लेकर विकास योजना में कर्मचारी की मनमानी तक का आरोप लगाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदये 25 हजार देने के साथ ही बीमा कराने का भी मुद्दा उठाया। जिस पर मंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं पर सरकार के स्तर से काम चल रहा है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉ तरुण चौधरी,जिला मुखिया संघ, प्रमुख संध,सरपंच संघ आदि के प्रतिधिनि शामिल हुए। समस्तीपुर में पंचायती राजमंत्री दीपक प्रकाश ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि पुराने परिसीमन पर ही पंचायत चुनाव कराया जाएगा। पंचायत चुनाव अपने नीयत समय पर होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मंत्री दीपक प्रकाश सोमवार को समस्तीपुर में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। समस्तीपुर में कुल 346 पंचायत संवाददाता सम्मेलन के दौरान मंत्री ने कहा कि समस्तीपुर में कुल 346 पंचायत है। जिसमें से 32 पंचायतों में शादी विवाह के लिए विवाह भवन (मंडप) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। शेष पंचायतों में अभी जगह चयन की प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द ही जमीनी स्तर पर काम दिखने लगेगा। उन्होंने कहा कि इससे गीरीब लोगों को शादी विवाह को लेकर होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ घटेगा। इसके साथ ही शव जलाने के लिए 174 पंचायतों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जहां पर चबुतरा के साथ ही शेड, पंजयल की व्यवस्था, टॉयलेट आदि का निर्माण होगा। अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की पंचायती राज मंत्री ने कहा कि समस्तीपुर के 157 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण काम पूरा कर लिया गया है। जिसमें से 146 भवनों में कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। जबकि, शेष पंचायतों में भवन का निर्माण चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की गई है। अधिकारियों को पंचायत सरकार भवन में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो इसका भी निर्देश जारी किया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन इससे पूर्व शहर के कर्पूरी सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने खुल का अपनी समस्या रही। पंचायतों का विकास कैसे हो इस पर उन्होंने कई सुझाव दिया। सवांद कार्यक्रम के दौरान मंत्री मंच से नीचे उतर कर पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनने के लिए ऑडियेश में नीचे उतर गए। एक -एक कर लोगों से उनकी बात सुनी और उनके सवालों का जबाव दिया। संवाद के दौरान पंचायत प्रतिधिनियों ने जान का खतरा से लेकर विकास योजना में कर्मचारी की मनमानी तक का आरोप लगाया। पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदये 25 हजार देने के साथ ही बीमा कराने का भी मुद्दा उठाया। जिस पर मंत्री ने कहा कि सभी समस्याओं पर सरकार के स्तर से काम चल रहा है। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉ तरुण चौधरी,जिला मुखिया संघ, प्रमुख संध,सरपंच संघ आदि के प्रतिधिनि शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *