‘मैं डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरता हूं…’, ईरान युद्ध के बीच ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु ने कह दी ये बात

‘मैं डोनाल्ड ट्रंप से नहीं डरता हूं…’, ईरान युद्ध के बीच ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु ने कह दी ये बात

Pope Leo Latest Statement: ईरान और अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच ईसाई समुदाय के धार्मिक गुरु पोप लियो का बयान सामने आया है। पोप लियो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों पर खुलकर जवाब दिया है।

ट्रंप ने ईरान को लेकर धार्मिक गुरु की शांति अपील पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें किसी पादरी की राय की जरूरत नहीं है। इस पर अब पोप लियो ने साफ कहा कि उन्हें ट्रंप या किसी भी सरकार से डर नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि उनका संदेश किसी पर हमला नहीं है, बल्कि दुनिया में शांति और सद्भाव की अपील है, जो ईसा मसीह की शिक्षाओं पर आधारित है। पोप ने यह भी कहा कि शांति की बात करना कोई गलती नहीं है और इसे राजनीति के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।

अपडेट जारी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *