मुजफ्फरपुर में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष ने जलाया शव:पिता बोले- सबूत मिटाने की कोशिश हुई; हिरासत में चार लोग

मुजफ्फरपुर में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष ने जलाया शव:पिता बोले- सबूत मिटाने की कोशिश हुई; हिरासत में चार लोग

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 26 साल की चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और संदेहास्पद हो गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि चांदनी की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। मृतका के पिता रामवृक्ष ने बताया कि उन्हें देवर की ओर से फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। जब वे गांव पहुंचे, तो चांदनी घर पर नहीं थी। ग्रामीणों से पता चला कि उसकी मौत के बाद शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पूर्वी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के आरोप के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 26 साल की चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे मामला और संदेहास्पद हो गया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि चांदनी की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। मृतका के पिता रामवृक्ष ने बताया कि उन्हें देवर की ओर से फोन कर बेटी की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई थी। जब वे गांव पहुंचे, तो चांदनी घर पर नहीं थी। ग्रामीणों से पता चला कि उसकी मौत के बाद शव का दाह संस्कार किया जा रहा है। जब तक वे मौके पर पहुंचे, तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पूर्वी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के आरोप के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *