पलवल में वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:चोरी की 8 बाइक बरामद, दोनों के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज

पलवल में वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार:चोरी की 8 बाइक बरामद, दोनों के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज

पलवल जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों से चोरी की गई 8 बाइक बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के तेड़ गांव निवासी जावेद और काटपुरी गांव निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। सीआईए (एवीटी) हथीन प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि 7 मार्च को मंडनाका गांव निवासी किरण पाल ने कैंप थाना पलवल में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 6 मार्च को उनकी स्प्लेंडर बाइक पलवल कोर्ट परिसर की पार्किंग से चोरी हो गई थी। चोरी की 7 अन्य बाइक बरामद की इस शिकायत के बाद सीआईए टीम ने जांच शुरू की। हवलदार रविंद्र के नेतृत्व में टीम ने वाहन चोरी के आरोपियों जावेद और मोहम्मद कैफ को हथीन बाईपास से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों से चोरी की गई अन्य 7 बाइकें भी बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज पुलिस ने जब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो जावेद खान के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 7 मुकदमें दर्ज पाए गए। जबकि आरोपी मोहम्मद कैफ के खिलाफ नूंह और गुरुग्राम के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 5 मुकदमें दर्ज पाए गए है। दोनों आरोपियों कि गिरफ्तारी की सूचना संबंधित थानों की पुलिस को दे दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *