किशनगंज में ड्यूटी पर मोबाइल बैन:एसपी संतोष कुमार का सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

किशनगंज में ड्यूटी पर मोबाइल बैन:एसपी संतोष कुमार का सख्त निर्देश, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले की पुलिसिंग को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध दिन या रात, किसी भी समय की ड्यूटी पर सख्ती से लागू रहेगा। यह निर्देश सिपाही से लेकर सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक सहित सभी स्तर के पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। एसपी ने किशनगंज सर्किल, बहादुरगंज और ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ-साथ सभी थानों के थानाध्यक्षों को लिखित निर्देश भेजे हैं। निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई सर्किल इंस्पेक्टरों को अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी स्वयं या डीएसपी स्तर के अधिकारी समय-समय पर इसकी निगरानी करेंगे। एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर मोबाइल चलाते पकड़े जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासन की अवहेलना के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। एसपी को लगातार ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बाद अब एसपी ने लिखित निर्देश जारी कर सख्ती बरती है। अनुशासित आचरण और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने पर भी जोर इसके साथ ही, एसपी ने थानाध्यक्षों को गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रूट चार्ट और रोड मैप तैयार करने, बिट गश्ती और पैदल रात्रि गश्ती अनिवार्य रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। गश्ती पदाधिकारियों को आत्मरक्षा के लिए सरकारी हथियार साथ रखना अनिवार्य होगा। ड्यूटी के दौरान अनुशासित आचरण और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। आम नागरिकों ने इस नए नियम का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जो नियम आम आदमी के लिए लागू होते हैं, वही पुलिसकर्मियों के लिए भी लागू होने चाहिए। पुलिसकर्मियों के बीच भी इस निर्देश पर चर्चा जारी है। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जिले की पुलिसिंग को अधिक अनुशासित, जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। यह प्रतिबंध दिन या रात, किसी भी समय की ड्यूटी पर सख्ती से लागू रहेगा। यह निर्देश सिपाही से लेकर सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक सहित सभी स्तर के पुलिसकर्मियों पर लागू होगा। एसपी ने किशनगंज सर्किल, बहादुरगंज और ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टरों के साथ-साथ सभी थानों के थानाध्यक्षों को लिखित निर्देश भेजे हैं। निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई सर्किल इंस्पेक्टरों को अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों से इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी स्वयं या डीएसपी स्तर के अधिकारी समय-समय पर इसकी निगरानी करेंगे। एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर मोबाइल चलाते पकड़े जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ अनुशासन की अवहेलना के तहत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। गंभीर मामलों में निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। एसपी को लगातार ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अनावश्यक मोबाइल इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही थीं, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बाद अब एसपी ने लिखित निर्देश जारी कर सख्ती बरती है। अनुशासित आचरण और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने पर भी जोर इसके साथ ही, एसपी ने थानाध्यक्षों को गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए रूट चार्ट और रोड मैप तैयार करने, बिट गश्ती और पैदल रात्रि गश्ती अनिवार्य रूप से संचालित करने का निर्देश दिया है। गश्ती पदाधिकारियों को आत्मरक्षा के लिए सरकारी हथियार साथ रखना अनिवार्य होगा। ड्यूटी के दौरान अनुशासित आचरण और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। आम नागरिकों ने इस नए नियम का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जो नियम आम आदमी के लिए लागू होते हैं, वही पुलिसकर्मियों के लिए भी लागू होने चाहिए। पुलिसकर्मियों के बीच भी इस निर्देश पर चर्चा जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *