औरंगाबाद में ट्रक ने युवती को कुचला, मौके पर मौत:बाल-बाल बचा भाई, उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर वाराणसी जा रही थी

औरंगाबाद में ट्रक ने युवती को कुचला, मौके पर मौत:बाल-बाल बचा भाई, उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर वाराणसी जा रही थी

औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड के रामगढ़ से उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सोन पुल की है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के निहालपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री अंजलि कुमारी(22) के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक अंजलि भाई प्रकाश पटेल के साथ रविवार को एग्जाम देने गई थी। दोनों भाई-बहन देर शाम वापस लौटे। रात में सोन पुल के पास एक होटल में रूक गए। सोमवार की सुबह करीब 2 बजे दोनों बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। अंजलि बाइक से गिरकर सीधे ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। भाई बाल-बाल बच गया, लेकिन गहरे सदमे में है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मेरी बहन पढ़ने में काफी होशियार थी भाई प्रकाश पटेल ने बताया कि अंजलि पढ़ाई में शुरू से ही काफी मेधावी थी। उसका सपना पुलिस सेवा में जाने का था। पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुकी थी। इस बार उत्पाद सिपाही की परीक्षा देने गई थी। पिताजी खेती-बाड़ी करते हैं। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बारूण पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड के रामगढ़ से उत्पाद सिपाही की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सोन पुल की है। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के निहालपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री अंजलि कुमारी(22) के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक अंजलि भाई प्रकाश पटेल के साथ रविवार को एग्जाम देने गई थी। दोनों भाई-बहन देर शाम वापस लौटे। रात में सोन पुल के पास एक होटल में रूक गए। सोमवार की सुबह करीब 2 बजे दोनों बाइक से अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। अंजलि बाइक से गिरकर सीधे ट्रक के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। भाई बाल-बाल बच गया, लेकिन गहरे सदमे में है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मेरी बहन पढ़ने में काफी होशियार थी भाई प्रकाश पटेल ने बताया कि अंजलि पढ़ाई में शुरू से ही काफी मेधावी थी। उसका सपना पुलिस सेवा में जाने का था। पहले भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुकी थी। इस बार उत्पाद सिपाही की परीक्षा देने गई थी। पिताजी खेती-बाड़ी करते हैं। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में बारूण पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *