देहरादून में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डालनवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गाने), धारा 352 (शांति भंग करने के इरादे से अपमान), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या कृत्य) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये मामला सत्यम शिवम छात्र संगठन (डीएवी कॉलेज) के छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। डालनवाला पुलिस ने रात 11 बजे मामला दर्ज किया है। वहीं हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें 18 अप्रैल को पंचकूला स्थित कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए तलब किया है। इससे पहले पुलिस ने सिंगर को नोटिस जारी कर दिया है। उनसे 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अगर मासूम शर्मा जवाब नहीं देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। थाना डोईवाला पुलिस ने मासूम शर्मा को यह नोटिस भेजा है। मामले में देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि डीएवी (DAV) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में मासूम शर्मा ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। मामले में थाना डोईवाला ने संज्ञान लिया है और मामले में विस्तृत जांच की गई, जिसके बाद मासूम शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…


