लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में बीएड फाइनल की एक छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां पहले से मौजूद साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की गई। पीड़िता साधना सिंह (28), मूल निवासी मऊ, वर्तमान में गोयल अपार्टमेंट में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अप्रैल को वैभव दुबे ने उसे ओपन माइंड पब्लिक स्कूल के पास स्थित निर्वाणा हाउस के फ्लैट पर बुलाया। फ्लैट में पहले से मौजूद थे तीन युवक पीड़िता के मुताबिक, वहां पहुंचने पर पियांशु मिश्रा, अंकित उपाध्याय और कुंदन पहले से मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और फिर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर पकड़कर पीटा छात्रा का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ-पैर पकड़ लिया। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर सभी ने मिलकर उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह भागकर बचाई जान पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भागी और अपने कमरे तक पहुंचकर जान बचाई। बीबीडी थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


