एकतरफा प्यार में बच्चे का गला रेतकर मर्डर:सहरसा में घर के पास बगीचे में खेल रहा था, बहन को भी किया घायल; आरोपी भागा

एकतरफा प्यार में बच्चे का गला रेतकर मर्डर:सहरसा में घर के पास बगीचे में खेल रहा था, बहन को भी किया घायल; आरोपी भागा

सहरसा में रविवार को 8 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में हुई है। इस घटना में बच्चे की 12 साल की बहन भी घायल हुई है। मृतक की पहचान सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के पठान टोला वार्ड संख्या 7 निवासी मो. जियाउद्दीन का बेटा मो. ओबेश (8) के रूप में हुई है। बताया गया कि ओबेश अपने घर के पास बगीचे में खेल रहा था, तभी पड़ोस के 27 साल के मो. शाद हसन ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कचिया (हंसिया) से उसका गला रेत दिया। यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। आरोपी मृतक की बड़ी बहन से प्यार करता था और शादी का दबाव बनाता था। शादी नहीं होने के कारण उसने भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। अब जानें पूरी घटना… मर्डर के बाद सीधे मृतक के घर पहुंचा आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे मृतक के घर पहुंचा। उसने ओबेश की बहनों से कहा, “तुम्हारे भाई को मार दिया है, अब शादी करनी ही पड़ेगी।” इस दौरान उसने 12 साल की छोटी बहन को भी कचिया से घायल कर दिया। घायल बच्ची का इलाज सहरसा के अस्पताल में चल रहा है। मां से जानिए पूरी कहानी… पिछले तीन साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था – मृतक की मां पीड़ित मां सकीना खातून ने बताया कि, ‘जब मेरी बेटी तीन साल पहले हाई स्कूल में पढ़ने के लिए जाया करती थी वो मेरी बेटी के रास्ते मे छेड़खानी करता था। लड़की के मां-बाप को जब शिकायत करने जाते थे। तो युवक के मां-बाप बताते थे कि अच्छा ठीक है उसको समझा देंगे। मैं अपने 6 संतान के साथ रहा करती थी। इसके बाद मेरे पति दूसरे प्रदेश में रहकर सिलाई बुनाई का काम करते हैं। जिससे मेरे घर के पूरे परिवार का परवरिश होता है।’ एक दिन वह रात में घुस आया और बोला कि हम लड़की से ही शादी करेंगे वरना सभी को चाकू लेकर मारने के लिए पहुंच गया था। उसके बाद उनके परिजन आकर हम लोगों की जान बचाए थे। मेरे पति वह जब इस घटना के बारे में सुने तो घर आए और उनको सारी बातों की जानकारी दिए। उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत जाकर की। पुलिस ने उस वक्त दबिश बनाया तो समाज के गणमान्य लोगों ने मामले को सुलह करवा दिया। समाज के लोगों ने उसे वक्त भरोसा दिया कि अब ऐसी गलती युवक के द्वारा नहीं की जाएगी आप आवेदक को वापस ले लीजिए और सुलह समाज के बीच पंचनामा बनाकर मामले को समाप्त कराया गया। लड़का दुसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए चला गया जिस पंचायत में हमारे पक्ष से भी हमारे रिश्तेदार और अन्य लोग थे और दूसरे पक्ष के भी समाज से जुड़े हुए सभी रिश्तेदार और उनके जुड़े हुए लोग थे। सभी के बीच में यह सुलहनामा कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराकर आगे इस तरह की कोई घटना ना हो यह बांड भी बना दिया गया। इसके बाद लड़का दुसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए चला गया तो मामला शांत पड़ गया था। लेकिन जिस वक्त वह लड़का गांव में आया करता था उस वक्त हम लोग अपने बेटी और पूरे बच्चे के साथ घर में बंद रहते थे। ताकि कोई विवाद आगे ना बढ़ सके। घर के पड़ोस में रहने की वजह से वह छत पर आना-जाना करता था, जिस वजह से मैं भी अपनी बेटियों को ही समझा बूझकर मामले को बढ़ाया ना जाए। शांत रहती थी।
”युवक ने कचीया से मेरे बेटे का गला रेत डाला” रात में भी उस युवक के डर से छत पर ताला घर में ताला मार कर पूरी तरह घर में बंद हो जाया करते थे जबतक वह गांव मे रहता था। रविवार को भी मैं शाम का नवाज अदा करके बेटे को दरवाजे पर खेलते हुए देखा तो उसे बुलाने के लिए गई। लेकिन उसने मुझे 5 मिनट का समय मांगा की मां 5 मिनट मुझे और खेलने दो फिर मैं पढ़ने के लिए हाजी साहब के पास चला जाऊंगा। इसी बीच 5 मिनट भी ठीक ढंग से नहीं बीता होगा कि पर उसके पड़ोस मे रहने वाले उस युवक ने कचीया से मेरे बेटे को गला रेत डाला। इसके बाद वह मेरे घर के आंगन में पहुंच गया और मेरे बेटियों को कहने लगा कि तुम्हारे भाई को मौत के घाट अभी उतार दिया हूं। इसी बीच मेरी छोटी बेटी कुदरती प्रवीण के हाथ को कचीया से जख़्मी कर दिया। इसके बाद मेरे पड़ोस के रहने वाले युवक के पिता उसको पकड़ कर अपने घर ले गए। आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 8 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है और 12 वर्षीय बच्ची को तेज हथियार से घायल किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और सामने आए तथ्यों पर अनुसंधान जारी है। पुलिस को पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम दिए जाने का अंदेशा है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस – सहरसा हेडक्वार्टर DSP सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि एक 8 साल के बच्चे गला रेत कर हत्या की गई है। एक 12 साल की बच्ची को तेज हथियार से जख़्मी किया गया है घटना के बाद आरोपी युवक और उसके आरोपों के परिवार वाले सभी फरार हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जो तथ्य सामने आए हैं उसे पर अनुसंधान किया जा रहा है। अंदेशा है कि पुराने विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात को जांच कर रही है सहरसा में रविवार को 8 साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद में हुई है। इस घटना में बच्चे की 12 साल की बहन भी घायल हुई है। मृतक की पहचान सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के पठान टोला वार्ड संख्या 7 निवासी मो. जियाउद्दीन का बेटा मो. ओबेश (8) के रूप में हुई है। बताया गया कि ओबेश अपने घर के पास बगीचे में खेल रहा था, तभी पड़ोस के 27 साल के मो. शाद हसन ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कचिया (हंसिया) से उसका गला रेत दिया। यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। आरोपी मृतक की बड़ी बहन से प्यार करता था और शादी का दबाव बनाता था। शादी नहीं होने के कारण उसने भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। अब जानें पूरी घटना… मर्डर के बाद सीधे मृतक के घर पहुंचा आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे मृतक के घर पहुंचा। उसने ओबेश की बहनों से कहा, “तुम्हारे भाई को मार दिया है, अब शादी करनी ही पड़ेगी।” इस दौरान उसने 12 साल की छोटी बहन को भी कचिया से घायल कर दिया। घायल बच्ची का इलाज सहरसा के अस्पताल में चल रहा है। मां से जानिए पूरी कहानी… पिछले तीन साल से मेरी बेटी को परेशान कर रहा था – मृतक की मां पीड़ित मां सकीना खातून ने बताया कि, ‘जब मेरी बेटी तीन साल पहले हाई स्कूल में पढ़ने के लिए जाया करती थी वो मेरी बेटी के रास्ते मे छेड़खानी करता था। लड़की के मां-बाप को जब शिकायत करने जाते थे। तो युवक के मां-बाप बताते थे कि अच्छा ठीक है उसको समझा देंगे। मैं अपने 6 संतान के साथ रहा करती थी। इसके बाद मेरे पति दूसरे प्रदेश में रहकर सिलाई बुनाई का काम करते हैं। जिससे मेरे घर के पूरे परिवार का परवरिश होता है।’ एक दिन वह रात में घुस आया और बोला कि हम लड़की से ही शादी करेंगे वरना सभी को चाकू लेकर मारने के लिए पहुंच गया था। उसके बाद उनके परिजन आकर हम लोगों की जान बचाए थे। मेरे पति वह जब इस घटना के बारे में सुने तो घर आए और उनको सारी बातों की जानकारी दिए। उन्होंने सिमरी बख्तियारपुर थाने में लिखित शिकायत जाकर की। पुलिस ने उस वक्त दबिश बनाया तो समाज के गणमान्य लोगों ने मामले को सुलह करवा दिया। समाज के लोगों ने उसे वक्त भरोसा दिया कि अब ऐसी गलती युवक के द्वारा नहीं की जाएगी आप आवेदक को वापस ले लीजिए और सुलह समाज के बीच पंचनामा बनाकर मामले को समाप्त कराया गया। लड़का दुसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए चला गया जिस पंचायत में हमारे पक्ष से भी हमारे रिश्तेदार और अन्य लोग थे और दूसरे पक्ष के भी समाज से जुड़े हुए सभी रिश्तेदार और उनके जुड़े हुए लोग थे। सभी के बीच में यह सुलहनामा कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराकर आगे इस तरह की कोई घटना ना हो यह बांड भी बना दिया गया। इसके बाद लड़का दुसरे प्रदेश में मजदूरी करने के लिए चला गया तो मामला शांत पड़ गया था। लेकिन जिस वक्त वह लड़का गांव में आया करता था उस वक्त हम लोग अपने बेटी और पूरे बच्चे के साथ घर में बंद रहते थे। ताकि कोई विवाद आगे ना बढ़ सके। घर के पड़ोस में रहने की वजह से वह छत पर आना-जाना करता था, जिस वजह से मैं भी अपनी बेटियों को ही समझा बूझकर मामले को बढ़ाया ना जाए। शांत रहती थी।
”युवक ने कचीया से मेरे बेटे का गला रेत डाला” रात में भी उस युवक के डर से छत पर ताला घर में ताला मार कर पूरी तरह घर में बंद हो जाया करते थे जबतक वह गांव मे रहता था। रविवार को भी मैं शाम का नवाज अदा करके बेटे को दरवाजे पर खेलते हुए देखा तो उसे बुलाने के लिए गई। लेकिन उसने मुझे 5 मिनट का समय मांगा की मां 5 मिनट मुझे और खेलने दो फिर मैं पढ़ने के लिए हाजी साहब के पास चला जाऊंगा। इसी बीच 5 मिनट भी ठीक ढंग से नहीं बीता होगा कि पर उसके पड़ोस मे रहने वाले उस युवक ने कचीया से मेरे बेटे को गला रेत डाला। इसके बाद वह मेरे घर के आंगन में पहुंच गया और मेरे बेटियों को कहने लगा कि तुम्हारे भाई को मौत के घाट अभी उतार दिया हूं। इसी बीच मेरी छोटी बेटी कुदरती प्रवीण के हाथ को कचीया से जख़्मी कर दिया। इसके बाद मेरे पड़ोस के रहने वाले युवक के पिता उसको पकड़ कर अपने घर ले गए। आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार घर छोड़कर फरार हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 8 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई है और 12 वर्षीय बच्ची को तेज हथियार से घायल किया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है और सामने आए तथ्यों पर अनुसंधान जारी है। पुलिस को पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम दिए जाने का अंदेशा है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस – सहरसा हेडक्वार्टर DSP सहरसा हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि एक 8 साल के बच्चे गला रेत कर हत्या की गई है। एक 12 साल की बच्ची को तेज हथियार से जख़्मी किया गया है घटना के बाद आरोपी युवक और उसके आरोपों के परिवार वाले सभी फरार हैं। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जो तथ्य सामने आए हैं उसे पर अनुसंधान किया जा रहा है। अंदेशा है कि पुराने विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तहकीकात को जांच कर रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *