दरभंगा के सुंदरपुर इलाके में रविवार रात गैस लीकेज से घर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 3 महीने के बच्चे के साथ दंपती की जिंदा जल कर मौत हो गई। इस घटना में गोविंद दास के पिता बेचन दास, बड़े भाई गौतम दास, पड़ोसी आदित्य ठाकुर, फायर ब्रिगेड के कर्मी समेत 8 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद दास(30), पत्नी निशु कुमारी(26) और बेटा युवराज कुमार(3 माह) के तौर पर हुई है। पत्नी-बच्चे को जलते देख गोविंद भी कूदा जानकारी के मुताबिक निशु कुमारी अपने बेटे को गोद में लेकर खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। माचिस जलाते ही अचानक आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उनके पति भी आग में कूद पड़े, लेकिन वे भी झुलस गए। घर की खिड़की और वेंटिलेटरसे धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन जगह छोटा होने के कारण आग बुझाने में नहीं बन पा रहा था। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। माचिस जलाते ही भड़की आग विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घर का किचन नीचे से तीसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। रात में खाना बनाने केदौरान गैस रिसाव हुआ। जैसे ही माचिस जलाई गई, इसी दौरान आग भड़क उठी। वार्ड संख्या-2के पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर ने बतायाकि दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। एक तीन वर्ष का बच्चा है जो सुरक्षित है। वहीं 2 फरवरी को युवराजका जन्म हुआ था। अग्निशमन विभाग के डीएसपी मोहम्मद फैज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह हादसा खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण हुआ है। पति-पत्नी और बच्चे की मौत जिला आपदा पदाधिकारी सलीम अख्तर ने बताया कि इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। जिनमें पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के एक कर्मी चंद्र मोहन पासवान भी घायल हो गए, जो राहत कार्य में जुटे थे। घरेलू गैस को लेकर सावधानी जरूरी 1. गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराएं। 2. खाना बनाते समय गैस लीक की गंध पर तुरंत ध्यान दें। 3. सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें। 4. उपयोग के बाद रेगुलेटर बंद करना न भूलें। 5. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत गैस एजेंसी या फायरब्रिगेड को सूचना दें। दरभंगा के सुंदरपुर इलाके में रविवार रात गैस लीकेज से घर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 3 महीने के बच्चे के साथ दंपती की जिंदा जल कर मौत हो गई। इस घटना में गोविंद दास के पिता बेचन दास, बड़े भाई गौतम दास, पड़ोसी आदित्य ठाकुर, फायर ब्रिगेड के कर्मी समेत 8 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान गोविंद दास(30), पत्नी निशु कुमारी(26) और बेटा युवराज कुमार(3 माह) के तौर पर हुई है। पत्नी-बच्चे को जलते देख गोविंद भी कूदा जानकारी के मुताबिक निशु कुमारी अपने बेटे को गोद में लेकर खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। माचिस जलाते ही अचानक आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को बचाने के प्रयास में उनके पति भी आग में कूद पड़े, लेकिन वे भी झुलस गए। घर की खिड़की और वेंटिलेटरसे धुआं और आग की लपटें बाहर निकलने लगीं। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन जगह छोटा होने के कारण आग बुझाने में नहीं बन पा रहा था। फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। माचिस जलाते ही भड़की आग विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घर का किचन नीचे से तीसरी मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। रात में खाना बनाने केदौरान गैस रिसाव हुआ। जैसे ही माचिस जलाई गई, इसी दौरान आग भड़क उठी। वार्ड संख्या-2के पार्षद प्रतिनिधि भगवान लाल ठाकुर ने बतायाकि दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। एक तीन वर्ष का बच्चा है जो सुरक्षित है। वहीं 2 फरवरी को युवराजका जन्म हुआ था। अग्निशमन विभाग के डीएसपी मोहम्मद फैज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह हादसा खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से आग लगने के कारण हुआ है। पति-पत्नी और बच्चे की मौत जिला आपदा पदाधिकारी सलीम अख्तर ने बताया कि इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। जिनमें पति-पत्नी और उनका छोटा बच्चा शामिल है। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के एक कर्मी चंद्र मोहन पासवान भी घायल हो गए, जो राहत कार्य में जुटे थे। घरेलू गैस को लेकर सावधानी जरूरी 1. गैस सिलेंडर और पाइप की नियमित जांच कराएं। 2. खाना बनाते समय गैस लीक की गंध पर तुरंत ध्यान दें। 3. सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें। 4. उपयोग के बाद रेगुलेटर बंद करना न भूलें। 5. किसी भी आपात स्थिति में तुरंत गैस एजेंसी या फायरब्रिगेड को सूचना दें।


