सिंगरौली में युवक की नदी में डूबा, मौत:नहाते के लिए गया था; अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सिंगरौली में युवक की नदी में डूबा, मौत:नहाते के लिए गया था; अचानक संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सिंगरौली के महुआ गांव में एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप साहू पिता शेषमान उर्फ लल्लू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, संदीप साहू गांव के पास स्थित नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूब गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में डूबा घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सरई थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी जितेंद्र भदोरिया ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया। हाल ही में पिता का हुआ था निधन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस पूरे मामले की विवेचना जारी है। जानकारी के अनुसार, मृतक के पिता का हाल ही में निधन हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *