सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हुई है। शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे तिरी स्थित पूजा फ्यूल सेंटर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने नोजल मैन आनंद कुमार को गोली मारकर 18 हजार रुपये लूट लिए। घायल आनंद कुमार को लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टंकी फुल करने को कहा, मांगे रुपये पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने नोजल मैन आनंद कुमार से टंकी फुल करने को कहा। किसी बात पर मना करने के बाद अपराधियों ने हथियार निकाल लिया और पैसे की मांग करने लगे। जब आनंद कुमार ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अपराधी 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल आनंद कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर में गोली आर-पार हो गई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पहले भी घटनाएं हो चुकी-पंप मालिक घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक अर्जुन चौधरी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधी आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं और फिर से वारदातों को अंजाम देते हैं। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी और दो जवानों की तैनाती थी, लेकिन घटना के समय वे मौके से नदारद थे। उन्होंने बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष के निलंबन की मांग भी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक खोखा पुलिस को मिला है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिला व्यापार संघ ने अर्जुन चौधरी के पेट्रोल पंप पर हुई इस लूट की निंदा की है। संघ ने सहरसा पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। सहरसा के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक पेट्रोल पंप पर लूट की घटना हुई है। शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे तिरी स्थित पूजा फ्यूल सेंटर पर तीन अज्ञात बदमाशों ने नोजल मैन आनंद कुमार को गोली मारकर 18 हजार रुपये लूट लिए। घायल आनंद कुमार को लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टंकी फुल करने को कहा, मांगे रुपये पुलिस के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने नोजल मैन आनंद कुमार से टंकी फुल करने को कहा। किसी बात पर मना करने के बाद अपराधियों ने हथियार निकाल लिया और पैसे की मांग करने लगे। जब आनंद कुमार ने इसका विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनके पैर में गोली मार दी। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अपराधी 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल आनंद कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके बाएं पैर में गोली आर-पार हो गई है, लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पहले भी घटनाएं हो चुकी-पंप मालिक घटना के बाद पेट्रोल पंप मालिक अर्जुन चौधरी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अपराधी आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं और फिर से वारदातों को अंजाम देते हैं। चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी और दो जवानों की तैनाती थी, लेकिन घटना के समय वे मौके से नदारद थे। उन्होंने बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष के निलंबन की मांग भी की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक खोखा पुलिस को मिला है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पहचान की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जिला व्यापार संघ ने अर्जुन चौधरी के पेट्रोल पंप पर हुई इस लूट की निंदा की है। संघ ने सहरसा पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।


